आधी रात दुकान में घुसे बदमाश, फिर सर्राफा कारोबारी की ताबड़तोड़ वार से मर्डर’, देखिए CCTV

Spread the love

नागौर : राजस्थान के नागौर जिले में देर रात एक सर्राफा कारोबारी की दुकान में बदमाशों ने घुसकर हत्या कर दी। वारदात के समय सर्राफा कारोबारी के दो कारीगर भी साथ में बैठे हुए थे। रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम देकर दोनों बदमाश तत्काल फरार हो गए। इसको लेकर घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बदमाश ताबड़तोड चाकूबाजी करते हुए नजर आ रहे है। इधर, वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के विरोध में शहर के सर्राफा कारोबारी ने मंगलवार को अपनी दुकान बंद रखी है।

यह भी पढ़ें : च्यवनप्राश के 75 डिब्बों के पीछे क्या है कहानी? जो सीएम भजनलाल ने मंच से ही लगा दी क्लास, जानिए

आधी रात बाद बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी पर चलाएं ताबड़तोड़ चाकू

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात नागौर जिले के मेड़ता शहर से आई है, जहां देर रात 12ः30 बजे ब्रह्मपुरी में सर्राफा व्यापारी पंकज सोनी अपने दो काराीगरों के साथ दुकान में बैठे थे। इस बीच दो बदमाश वहां आए। घटना को लेकर वायरल वीडियो में दो बदमाश अचानक चाकू से पंकज और उसके दो अन्य कारीगरों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर देते हैं। इस घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश तत्काल फरार हो जाते हैं। इधर, सूचना पर पुलिस और परिजनों ने लहू लुहान सर्राफा कारोबारी पंकज सोनी व कारीगरों को अस्पताल भर्ती कराया। इस बीच सराफा कारोबारी पंकज सोनी की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं नाजुक अवस्था में दो कारीगरों को अजमेर के लिए रेफर किया है।

यह भी पढ़ें : जल संसाधन मंत्री के काफिले में भीषण हादसा! पुलिस कर्मियों में मचा कोहराम, जानिए खबर

हत्या की वारदात से इलाके में मच गई

मेड़ता सिटी में आधी रात सर्राफा कारोबारी की दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर लोगों में भय का माहौल है। वही पुलिस की कानून व्यवस्था को लेकर अब बड़े सवाल खड़े होने लगी है। इधर, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं मेड़ता के सर्राफा कारोबारी घटना के विरोध में एकत्रित हो गए। साथ ही उन्होंने अपने दुकाने बंद रखने का निर्णय किया। इस दौरान मंगलवार को सर्राफा कारोबारी पुलिस प्रशासन को घटना के विरोध में ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग भी करेंगे। इधर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : खेजड़ी को बचाने के लिए अपना इस्तीफा दे दूंगा, जानिए कौन हैं, एएसपी जिनकी सोशल मीडिया से मचा हडकम्प

महिलाओं ने पुलिस की पकड़ ली लाठिया, फिर हुई धक्का मुक्की, जानिए महिलाओं ने क्यों किया बवाल

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!