सांसद हनुमान बेनीवाल ने चलती संसद में बीजेपी सांसद को कहा, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी, जानिए क्यों

सांसद हनुमान बेनीवाल ने चलती संसद में बीजेपी सांसद को कहा, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी, जानिए क्यों
Spread the love

जयपुर/दिल्ली : राजस्थान के नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सियासत में दबंग नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनके बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में लोकसभा में उनके एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हनुमान बेनीवाल बीजेपी के एक सांसद पर चुटकी लेकर चेतावनी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, सांसद हनुमान बेनीवाल ने कह दिया कि “अगर मैं तुम्हारी तरफ आ गया, तो तुम्हें दिक्कत हो जाएगी। इससे अच्छा है भाषण बाजी की जगह, आप मंत्री बनो नहीं तो भाषण देते ही रह जाओगे।” हनुमान बेनीवाल का यह वीडियो अब सोशल मीडिया और सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर साहब ने मैसेज कर रुपयों की मांग की! मैसेज देखकर एसपी भी हुए हैरान, जानिए क्या है मामला

 मैं आ गया तो दिक्कत हो जाएगी  : हनुमान बेनीवाल

दरअसल, लोकसभा में नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल बोल रहे थे। इस बीच झारखंड के गोड्डा बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे बीच में बोल गए, कि बेनीवाल जी ज्यादा भाषण मत दीजिए। वरना मंत्री नहीं बन पाओगे। इस पर उस समय सदन में बैठे हुए सभापति ने हनुमान बेनीवाल को कहा कि आप उनकी तरफ चले जाइए। इस पर हनुमान बेनीवाल ने चुटकी लेते हुए बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को कहा कि अगर मैं आपकी तरफ आ गया, तो आपको दिक्कत हो जाएगी। मैं चाहता हूं कि आप भाषण बाजी नहीं बल्कि मंत्री बने, वरना जिंदगी भाषण ही देते रहोगे। हम तो चाहते हैं कि आप आगे आए, लेकिन जितनी तैयारी से आप भाषण दोगे, उतनी देरी से मंत्रिमंडल में आपका नाम आएगा। हनुमान बेनीवाल के इस बयान को सुनकर सदन में सांसद ठहाके लगाने लगे।

यह भी पढ़ें : विधानसभा में बजट के बीच सो गए तीन मंत्री! कृषि मंत्री को तो गोविंद सिंह डोटासरा ने जगाया! जानिए मामला

इंडिगो फ्लाइट लेट होने पर बरसे हनुमान बेनीवाल

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को गुरुवार को सुबह 4:00 बजे दिल्ली से जयपुर आना था। इसके लिए वह सही समय के अनुसार एयरपोर्ट पर पहुंच गए, लेकिन इंडिगो की फ्लाइट करीब 2 घंटे लेट 6:03 पर रवाना हुई। इस पर सांसद हनुमान बेनीवाल भड़क गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स केंद्रीय विमानन मंत्री राम मोहन नायडू को शिकायत की। इसमें लिखा “केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री @RamMNK जी संज्ञान लेवे,मुझे आवश्यक कार्य से आज @IndiGo6E की उड़ान संख्या 6E 170 से नई दिल्ली से जयपुर जाना था ,उड़ान भरने का समय 04 बजे का था, मगर यह फ्लाइट अभी तक दिल्ली से उड़ान नहीं भर पाई है क्योंकि इस फ्लाइट का पायलट नहीं आया है,लोक सभा चल रही है बावजूद इसके इंडिगो की मनमानी हावी है। हाल ही में इंडिगो की मनमर्जी से लोग त्रस्त हुए,सरकार ने सुधार की बात कही मगर हालात में कोई सुधार नहीं है। आप इंडिगो एयरलाइंस की इस मनमर्जी के विरुद्ध मंत्रालय से कार्यवाही प्रस्तावित करवाए।”

यह भी पढ़ें : 9 दिन चले अढ़ाई कोस को लेकर क्या कहना चाहते हैं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जानिए वजह

राजस्थान मेें स्टेट हाइवे पर कब तक होगा टोल फ्री? विधानसभा में उठा मुद्दा, तो फिर सरकार का आया यह जवाब

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!