विधायक के सामने शराब पार्टी! कर्मचारी के जमकर छलक रहे थे जाम, फिर माफी मांगने लगा कर्मचारी, देखिए Video

विधायक के सामने शराब पार्टी! कर्मचारी के जमकर छलक रहे थे जाम, फिर माफी मांगने लगा कर्मचारी, देखिए Video
Spread the love

पाली : राजस्थान के पाली में रेन बसेरा में कर्मचारियों की शराब पार्टी सामने आई। इसको वहां के विधायक भीमराज भाटी ने पकड़ लिया। अचानक विधायक को आता हुआ देखकर कर्मचारी में हड़कंप मच गया। उन्होंने शराब से भरी बोतल और गिलास छुपाने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, विधायक ठंड में लोगों को कंबल बांटने गए थे। इस पर विधायक ने रैन बसेरा का निरीक्षण किया, तो वहां की शराब पार्टी पकड़ में आई। बाद में वहां कार्यरत कर्मचारी माफी मांगता हुआ नजर आया।

यह भी पढ़ें : पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर से फिर मुठभेड़, इस बार लग गई गोली, जानिए अपडेट

विधायक पहुंचे रेन बसेरा, तो चल रही थी शराब पार्टी

पाली में पड़ रही लगातार तेज ठंड के बीच विधायक भीमराज भाटी लोगों को कंबल बांटने के लिए निकले। उनके साथ जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह भी मौजूद थे। कंबल बांटने के बाद जब विधायक रेन बसेरा में पहुंचे, तो विधायक भीमराज भाटी भी हैरान हो गए। वहां कार्यरत एक सफाई कर्मचारी अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। वहां गिलास में शराब और भरी हुई बोतल मिली। विधायक समेत अचानक लोगों को वहां देखकर कर्मचारी हड़बड़ा गया और उसने शराब को छुपाने की कोशिश की, लेकिन विधायक भीमराज भाटी ने ग्लास और बोतल पकड़ लिए।

यह भी पढ़ें : 150 करोड़ रुपए की ठगी! गांव के लोगों को फंसाया जाल में, हैरान कर देगी यह क्राइम स्टोरी

कर्मचारी को जमकर लताड़ा तो माफी मांगने लगा

पाली विधायक भीमराज भाटी जैसे ही रन बसेरा में पहुंचे, तो वहां शराब की बोतल और गिलास में पेग मिला। अचानक लोगों को आया देखकर कर्मचारी शराब को छुपाने की कोशिश करने लगा। इस पर विधायक और उनके साथ लोगों ने इसे पकड़ लिया। इसके बाद कर्मचारी को जमकर लताड़ लगाई गई। इस पर कर्मचारी माफी मांगता हुआ नजर आया। जबकि उसके अन्य साथी वहां से तत्काल चंपत हो गए। इस मामले को लेकर नगर निगम प्रशासन को फोन पर तत्काल शिकायत की गई। इस मामले में नगर निगम आयुक्त ने मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें : कोटा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच ताबडतोड़ फायरिंग, दहशत में लोग घरों में घुस गए

रेन बसेरा में रहना है तो 50 रुपए देने होंगे

रन बसेरा के निरीक्षण के दौरान विधायक के सामने कई अवस्थाएं सामने आई। इस बीच वहां ठहरे एक व्यक्ति ने शिकायत की रेन बसेरा में रहने के लिए 50 मांगे जाते हैं। इसके बाद ही उन्हें ठहरने दिया जाता है। इसके अलावा भी रेन बसेरा में गंदगी समेत कई अव्यवस्थाएं व्याप्त मिली। विधायक ने यह निरीक्षण रामलीला मैदान के समीप रेन बसेरा में किया, जहां सुलभ कांप्लेक्स में भी अवैध रूप से लोगों से पैसे वसूलने का मामला सामने आया।

यह भी पढ़ें : वनकर्मी पर बजरी माफियाओं का टूटा कहर, ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचल दिया, इलाके में मच गई सनसनी

मांडलगढ़ में मां बनी हत्यारी! दो बच्चों की निर्मम हत्या कर खुद भी लटकी फांसी पर, रोंगटे खड़े कर देगी खबर

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!