मदन दिलावर बोले, राहुल गांधी तो महिलाओं का चुम्बन लेते हैं

मदन दिलावर बोले, राहुल गांधी तो महिलाओं का चुम्बन लेते हैं
Spread the love

जयपुर : राजस्थान की सियासत में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान के बाद सियासी टेंपरेचर में बवाल बढ़ता जा रहा है। भजनलाल सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी डोटासरा के बाद विवादित बयान देकर बड़ा हमला किया हैं। इसमें उन्होंने राहुल गांधी को सबसे बड़ा चरित्रहीन बता दिया। राहुल गांधी तो महिलाओं का चुंबन लेते हैं। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी जितनी बार मंदिर गए, तो लड़कियां छेड़ने गए थे? इस दौरान डोटासरा को भी राजस्थान कांग्रेस की चरित्रहीन पार्टी का सरगना बताते हुए जमकर घेरा। बता दें कि विधानसभा स्पीकर पर डोटासरा के दिए गए बयान के बाद अब बीजेपी और कांग्रेस दोनों की तरफ से एक दूसरे पर सियासी व्यंग बाण छोड़े जा रहे हैं।

पढ़िए -: स्पीकर तो विधानसभा का बाप होता है, मदन राठौड़ ने देवनानी को क्यों कहा बाप?

राहुल गांधी तो महिलाओं का चुंबन लेते हैं : दिलावर

डोटासरा के बाद बीजेपी के नेता जमकर हमलावर होकर एक के बाद एक हमले किए जा रहे है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बाद यह मोर्चा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संभाला हैं। अपने आवास पर रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवादित बयान देकर कांग्रेस में खलबली मचा दी। उन्होंने राहुल गांधी को सबसे बड़ा चरित्रहीन बता दिया। राहुल गांधी तो महिलाओं का चुंबन लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी कहते हैं कि जो मंदिर में जाते हैं, वह लड़कियां छेड़ने जाते हैं, तो क्या राहुल गांधी जितनी बार मंदिर गए, तो लड़कियां छेड़ने गए। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इससे बड़ा चरित्रहीन कौन हो सकता है? जो अपनी यात्रा में लड़कियों के कंधे पर हाथ रखकर अठखेलियां करते हुए चलता है, क्या यह चरित्रहीनता नहीं है?

पढ़िए -: महिला विधायकों पर स्पीकर की….नजर! यह क्या बोल बैठे डोटासरा?

डोटासरा को चरित्रहीन पार्टी का बताया सरगना

इस दौरान दिलावर यहीं नहीं रूके। दिलावर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर जमकर बरसे। उन्होंने आड़े हाथ लेते हुए डोटासरा को चरित्रहीन पार्टी का सरगना बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कई मामले हैं, जहां कांग्रेस का चरित्र सामने आया हैं। आपने तंदूर में महिला को फेंक जलाने वाला कांड सुना होगा। उन्होंने कहा कि अजमेर में अश्लील ब्लैकमेल कांड में कांग्रेस के नेताओं का हाथ था। कांग्रेस ने न जाने कितनी बच्चियों का शील भंग किया हैं। कांग्रेस की इसी टीम को डोटासरा जैसे लोग बचाते रहे हैं

पढ़िए :- नरेश मीणा बोले, मुझे मारने की सुपारी दी जा रही है! किनके नाम गिनाएं?

शायद डोटासरा महिलाओं की तांक झांक करते हैं

दिलावर ने विधानसभा में लगे कैमरे को लेकर कहा कि क्या कांग्रेस कार्यालय में कैमरे नहीं लगे है? शायद डोटासरा वहां कांग्रेस की महिला सदस्यों की तांक झांक करते हैं, इसलिए कैमरे लगाए हैं, क्योंकि उन्होंने चरित्रहीनता के लिए कैमरे लगाए हैं, इसलिए उन्हें विधानसभा में लगे कैमरे ऐसे ही लगे। उन्होंने कहा कि जो जैसा होता है, वैसा ही उसे दूसरा दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि डोटासरा चरित्रहीन लोगों के सरगना हैं।

स्पीकर तो विधानसभा का बाप होता है, मदन राठौड़ ने देवनानी को क्यों कहा बाप?

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!