मदन दिलावर ने SDM को लगा दी फटकार, फिर भागे-भागे आएं कर्मचारी, जानिए क्यों?

मदन दिलावर ने SDM को लगा दी फटकार, फिर भागे-भागे आएं कर्मचारी, जानिए क्यों?
Spread the love

कोटा (Kota News) : राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) अपने तीखे तेवरों के कारण चर्चा में रहते हैं। इस बीच कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शनिवार को अपने दबंग अंदाज में दिखे, जहां उन्होंने एसडीएम गजेंद्र सिंह को जमकर फटकार लगा दी। दरअसल, शिक्षा मंत्री उस समय भड़क गए, जब लाडपुरा पंचायत समिति में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया, वहां निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री पहुंचे, तो शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों की कुर्सियां खाली पड़ी थी। फिर क्या शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने एसडीएम को फोन कर फटकार लगाई। इसके बाद सभी कर्मचारी दौड़े दौड़े शिविर स्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़े : विशालकाय चमगादड़ जिसकी शक्ल लोमडी जैसी! जिसने भी देखा रोंगेट हुए खडे़

शिक्षा मंत्री ने फोन पर एसडीएम को लगाई फटकार

दरअसल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ग्रामीण सेवा शिविर के निरीक्षण के लिए लाडपुरा पंचायत समिति के बोरावास गांव पहुंचे, जहां उस समय शिक्षा मंत्री हैरान रह गए कि शिविर में सुबह 10ः15 बजे कोई भी अधिकारी वहां मौजूद नहीं था। सारी कुर्सियां खाली पड़ी हुई थी। इसके बाद शिक्षा मंत्री का पारा गरम हो गया और उन्होंने एसडीएम गजेंद्र सिंह को फोन लगाया। इसके बाद उन्होंने उनसे सवाल जवाब करते हुए नाराजगी वक्त की। इसके बाद शिविर में अधिकारी कर्मचारी दौड़े दौड़े पहुंच गए। वहीं, शिविर में नायब तहसीलदार ने दिलावर को बताया कि कर्मचारी दूसरे कमरे में बैठे थे, सभी लोगों के आने का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़े : टोंक पुलिस का भौकाल रूप देखकर, लोग बोले ‘टोंक पुलिस जिंदाबाद’, जानिए मामला

नाराज दिलवार ने रजिस्टर में लगा दिया नोट

इधर, इस घटना से मंत्री मदन दिलावर काफी नाराज दिखे। उन्होंने नायब तहसीलदार से उपस्थिति रजिस्टर मांगा और उस पर नोट लगा दिया। इसमंे दिलावर ने लिखा, कि सुबह 10ः27 बजे तक उपरोक्त कर्मचारी ही उपस्थित थे, वो भी कमरे के अंदर बैठे थे। साथ मंे दिलावर ने रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर किए। इधर, मामले की सूचना पर सरपंच अर्जुन गुंजल, सहायक खंड विकास अधिकारी सत्येंद्र मीणा और ग्राम विकास अधिकारी सौरभ शर्मा भी शिविर में पहुंच गए। इसके बाद शिविर शुरू हुआ। शिविर में दिलावर भी लगभग एक घंटे तक मौजूद रहे। उन्होंने भी लोगों की समस्या सुनी और तुरंत अधिकारियों और कर्मचारियों समाधान करने के आवश्य निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें ; रावण के पुतले का दहन नहीं, बल्कि पैरों से रौंदा गया, जानिए कहा मनाई अनूठी परम्परा

मंच पर सीएम भजनलाल की फोटो और मुन्नी बदनाम हुई.. प्रताप नगर में ये कैसा उत्सव

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!