लुटेरी दुल्हन ने दो दिन में कर दिया बड़ा कांड, अब पीड़ित परिवार हाथ मल रहा है

लुटेरी दुल्हन ने दो दिन में कर दिया बड़ा कांड, अब पीड़ित परिवार हाथ मल रहा है
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में लुटेरी दुल्हन का एक हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया। जिसने शादी के 2 दिन बाद ही बड़े कांड को अंजाम देकर फरार हो गई। पीड़ित इस लुटेरी दुल्हन को आगरा से लाया था। इस दौरान धौलपुर जिले के पिपहेरा गांव में लाया, जहां उसने मंदिर में शादी की। इसकी दो दिन बाद आरोपी लुटेरी दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसे खाकर घर के सोने चांदी के आभूषण और नगदी लेकर चंपत हो गई। बाद में जब परिजनों को होश आया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इधर, पीड़ितों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : मंत्री मदन दिलावर हुए लापता ! जानिए जयपुर में क्यों लग गए यह पोस्टर

2 दिन पहले आई लुटेरी दुल्हन कर गई बड़ा कांड

जानकारी के अनुसार पिपहेरा निवासी बाबूलाल कोली ने दो दिन पहले आगरा से दुल्हन लाकर शादी रचाई थी। गांव में मंदिर पर पूजा-अर्चना और बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से दुल्हन का स्वागत किया गया। दुल्हन के साथ उसकी एक छोटी बहन के भी आने की बात सामने आई है, लेकिन शादी के सिर्फ दो दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन ने बड़ा कांड कर दिया। इस दौरान घटना के दिन रात को खाना खाया, लेकिन उसी दौरान दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाते ही दूल्हे सहित परिवार के सभी सदस्य बेहोश होकर गिर पड़े। जैसे ही पूरा घर बेसुध हो गया और दुल्हन घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेटकर फरार हो गई।

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में लेडी गैंग का अनूठा कारनामा, रात को चुराती हैं जूते चप्पल, देखिए Video

पड़ोसियों ने बेहोशी की हालत में संभाल परिजनों को

इस दौरान सुबह जब पड़ोसियों ने घर के सभी सदस्यों को बेहोश हालत में पड़ा देखा, तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान सूचना मिलते ही थाना अधिकारी हरि नारायण मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी बेहोश परिजनों को बसई नवाब राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है। पता लगाने का प्रयास कर है कि शादी करवाने में कौन बिचौलिया था? दुल्हन और उसकी बहन को किस तरह लाया गया? क्या यह किसी बड़े गिरोह की करतूत है? इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

धौलपुर लुटेरी दुल्हन मामला, लुटेरी दुल्हन धौलपुर, आगरा से आई लुटेरी दुल्हन, धौलपुर पिपहेरा लुटेरी दुल्हन, शादी के बाद चोरी का मामला, राजस्थान लुटेरी दुल्हन न्यूज़

पुलिस की पूछताछ सेे नाराज बदमाशों ने कर दी फायरिंग, घटना से मची सनसनी, जानिए क्या हुआ

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!