कोटा में कोई बड़ी साजिश! पुलिस ने जम्मू कश्मीर के 5 युवकों को लिया हिरासत, जानिए क्या है उनके मंसूबे

कोटा में कोई बड़ी साजिश! पुलिस ने जम्मू कश्मीर के 5 युवकों को लिया हिरासत, जानिए क्या है उनके मंसूबे
Spread the love

कोटा : पाकिस्तान की नापाक हरकतों के चलते सुरक्षा एजेंसीज देश में अलर्ट है। इस बीच राजस्थान से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कोटा में जम्मू कश्मीर के साथ तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन युवकों की कोटा में संदिग्ध गतिविधियां पाई गई। इसकी की सूचना पर पुलिस अलर्ट हो गई और संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। इधर, जम्मू कश्मीर के संदिग्ध युवकों के हिरासत में लिए जाने के बाद कोटा में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : सरेआम फायरिंग कर युवक को मारी गोली, फिर मच गई सनसनी, देखिए फायरिंग का Video

जम्मू कश्मीर के युवकों के संदिग्ध गतिविधियां पाई

हैरान कर देने वाला यह मामला कोटा के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने जम्मू कश्मीर के रहने वाले तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस को उनकी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी लगी। इस पर उन्हें हिरासत में लिया गया, जहां जानकारी में सामने आया कि संदिग्ध युवक मुस्लिम बस्तियों से चंदा एकत्रित कर रहे थे। इसके बारे में उनका कहना है कि बारामूला में एक मदरसा निर्माण किया जा रहा है। इसी के लिए वह चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। इधर, पुलिस संदिग्ध युवकों से लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : अस्पताल में रात को सिरफिरों का जमकर उत्पात, मारपीट के बाद की जमकर तोड़फोड, जानिए पूरा मामला

दो संदिग्ध युवक पहले भी लिए जा चुके हैं हिरासत में

बीते दिनों दिल्ली बम विस्फोट और राजस्थान में हथियारों की सप्लाई के बाद सुरक्षा एजेंसिया लगातार राजस्थान में अलर्ट मोड पर है। कोटा में जम्मू कश्मीर के दो संदिग्ध युवकों को पहले भी हिरासत में लिया जा चुका है। पुलिस के अनुसार अब तक पांच लोग हिरासत में हैं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्र से पकड़ा है। पुलिस लगातार इन संदिग्ध युवकों से गहन पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसके अलावा पुलिस उनके दस्तावेजों, उनके नेटवर्क को खंगाने में जुटी हुई है। कहीं यह संदिग्ध युवक किसी आतंकी संगठन से जुड़े हुए तो नहीं है। पुलिस उनके मंसूबों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल ने चुटकियों में करवा दिया काम, काम पूरा कर अधिकारी भागे-भागे पहुंचे परिवादी के घर, जानिए मामला

मुख्यमंत्री ने दे दी 370 करोड़ रुपए की सौगाते, जानिए टोंक जिले को क्या-क्या मिला

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!