पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर से फिर मुठभेड़, इस बार लग गई गोली, जानिए अपडेट

पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर से फिर मुठभेड़, इस बार लग गई गोली, जानिए अपडेट
Spread the love

कोटा (Kota News) : राजस्थान के कोटा में कैथूनीपोल थाना पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाले हिस्ट्रीशीटर ने रविवार को फिर से पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन इस बार वह पुलिस की फायरिंग में घायल हो गया। घायल हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा को पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही पुलिस ने तत्काल आदिल मिर्जा को दबोच लिया। गंभीर रूप से घायल हुए आदिल को तत्काल पुलिस जाब्ते के बीच अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इधर, हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा ने दो दिन पहले भी सांगोद क्षेत्र में फायरिंग कर सनसनी फैला दी थी। हालांकि, उस समय आदिल मिर्जा पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया।

यह भी पढ़ें : कोटा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच ताबडतोड़ फायरिंग, दहशत में लोग घरों में घुस गए

पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वह बहुत ही खतरनाक अपराधी है।

आखिर पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा ने दो दिन पहले सांगोद क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। हालांकि पुलिस ने भी इसका जवाब दिया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद पुलिस आदिल को बड़ी सर गर्मियों से तलाश कर रही थी। इसको लेकर पुलिस टीम में भी गठित की गई। इधर, रविवार को आदिल के मोडक थाना इलाके में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस तत्काल पहुंची। पुलिस ने आदिल को घेर लिया और सरेण्डर करने की चेतावनी दी। इस पर हिस्ट्रीशीटर आदिल ने फिर से फायरिंग की। जवाब में पुलिस की फायरिंग से आदिल को पैर में गोली लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बिना मौका गवाए, आदिल को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें : केकड़ी में दिनदहाड़े फायरिंग, व्यापारी को मारी गोली, दहशत में हो गई दुकानें बंद

2 दिन पहले भी हिस्ट्रीशीटर ने फायरिंग कर मचा दी थी सनसनी

बता दें कि हिस्ट्रीशीटर आदिल मिर्जा लूट, डकैती, फायरिंग जैसे कई संगीन मामलों में वांछित है। इसको लेकर पुलिस आदिल की काफी तलाश कर रही थी। दो दिन पहले आदिल के सांगोद क्षेत्र में छुपे होने की सूचना मिली। इस पर कैथूनी थाना पुलिस तत्काल वहां मौके पर पहुंची। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर आदिल को पुलिस की आने की भनक लग गई। जिस पर वह बाइक पर सवार होकर अपनी एक साथी के साथ फरार हो रहा था। इस बीच पुलिस का सामना होते ही उसने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 5 मिनट तक पुलिस और हिस्ट्रीशीटर आदिल के बीच कई राउंड के फायर हुए, लेकिन आदिल पुलिस से बचकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें : वनकर्मी पर बजरी माफियाओं का टूटा कहर, ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचल दिया, इलाके में मच गई सनसनी

150 करोड़ रुपए की ठगी! गांव के लोगों को फंसाया जाल में, हैरान कर देगी यह क्राइम स्टोरी

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live