एक भैंस के बने दो मालिक, विवाद से चकराई पुलिस ने पता लगाने के लिए यूं लगाई अनूठी तरकीब, हैरान कर देगी खबर

एक भैंस के बने दो मालिक, विवाद से चकराई पुलिस ने पता लगाने के लिए यूं लगाई अनूठी तरकीब, हैरान कर देगी खबर
Spread the love

Kota News : राजस्थान के कोटा में एक अनूठा विवाद सामने नहीं आया। यह विवाद कोई संपत्ति को लेकर नहीं बल्कि, एक भैंस के मालिकाना हक को लेकर हुआ। दरअसल, एक भैंस के लिए दो जनों मालिकाना अपना दावा कर दिया। यह मामला फिर पुलिस तक पहुंच गया। इस पर एक बार तो पुलिस का दिमाग भी चकरा गया, लेकिन फिर पुलिस ने ऐसी तरकीब लगाई कि उस भैंस का मालिक कौन है? इसका पता चल गया। हैरान कर देने वाला यह मामला अब सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल ने सिर पर फायर कर सुसाइड किया, हैरान कर देगी वजह

एक भैंस के दो बन गए मलिक, फिर पुलिस भी चकरा गई

हैरान कर देने वाला यह मामला कोटा के कुन्हाडी थाना क्षेत्र का है, जहां एक भैंस को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, इंद्रजीत की एक भैंस 4 महीने पहले लापता हो गई थी। पुलिस के अनुसार यह विवाद इंद्रजीत केवट और रामलाल मेघवाल के बीच हुआ दोनों ही एक भैंस को अपना बताने का दावा कर रहे थे और दोनों की ही भैंस लापता हो गई थी। इस बीच यह विवाद पुलिस तक पहुंच गया। इस विवाद को सुनकर एक बार तो पुलिस का भी दिमाग चकरा गया। आखिर कैसे पता किया जाए कि भैंस का असली मालिक कौन है?

यह भी पढ़ें : बांसवाड़ा में जान हथेली पर रख महिला कांस्टेबल ने महिला की बचाई जान, Video देखकर आप भी करेंगे जमकर तारीफ

पुलिस ने फिर यूं लगाई तरकीब

जानकारी के अनुसार इंद्रजीत की चार महीने पहले एक भैंस लापता हो गई थी। जिसकी वह काफी तलाश कर रहा था। इसी बीच रामलाल की भी भैंस गुम हो गई। इधर, इंद्रजीत के बाड़े में रामलाल की लापता एक भैंस आ गई। जिसको उसने अपनी गुमशुदा भैंस माना, लेकिन इस भैंस को लेकर रामलाल ने दावा किया कि यह उसकी भैंस है। बाद में पुलिस ने मलिक का पता लगाने के लिए पशु चिकित्सालय में भैंस का मेडिकल करवाया। जिसमें भैंस की उम्र के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बुलाकर भैंस की असली उम्र के बारे में सवाल पूछा। इस सवाल पर इंद्रजीत ने भैंस की उम्र 7 साल बताई। जबकि भैंस की उम्र करीब 5 साल के बीच निकली। यह गुत्थी सुलझाने के बाद पुलिस ने रामलाल को वह भैंस सौंप दी। इससे पहले पुलिस ने दोनों मंदिर ले जाकर कसम खिलवाई थी, लेकिन यह विवाद नहीं सुलझा था।

यह भी पढ़ें : मंत्री संजय शर्मा सीकर कलेक्टर पर जमकर गुस्सा, हाथ में रखे कागज को टेबल पर दे मारा, फिर…देखिए Video

10 फीट की गहराई में निकला पुराना खजाना! अब पुरातत्व विभाग उठाएगा पुराने चरे के रहस्य से पर्दा

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live