कोटा हादसा! तीन मंजिला बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढ़ह, 2 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, जानिए अपडेट

कोटा हादसा! तीन मंजिला बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढ़ह, 2 लोगों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल, जानिए अपडेट
Spread the love

Kota Accident News कोटा : राजस्थान के कोटा में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके कारण 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग दर्जन लोग बिल्डिंग के मलबे मेें दबने से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं लोगों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंची, जहां रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को बाहर निकाला गया। यह ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति पर मॉनिटरिंग की।

यह भी पढ़ें : नंदी महाराज पैदा ही न हो, ऐसा प्रयास करेंगेे, PM मोदी के यह मंत्री कौन, जिन्होंने दिया अजीब गरीब बयान

बिल्डिंग

तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई

रोंगटे खडे़ कर देने वाला यह हादसा तक कोटा के तलवंडी इलाके में हुआ, जहां एक नॉनवेज रेस्टोरेंट में अचानक शनिवार रात विस्फोट हुआ। इसके साथ बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। जिला प्रशासन के अनुसार इस बिल्डिंग के पीछे काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके चलते ड्रिल मशीन और हैमर आदि उपकरण चल रहे थे। जिसके कारण रेस्टोरेंट की यह बिल्डिंग कमजोर हो गई। वाइब्रेशन के कारण शनिवार रात यह बिल्डिंग भराभरा कर गिर गई। जिसमें ग्राहक समेत एक दर्जन से अधिक लोग दब गए। हादसेे के बाद मलबे में दबे हुए लोगों की चीख पुकार मच गई। वहीं इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल बार-बार दिल्ली क्यों जाते है? आखिर इसका खुल गया बड़ा राज, केंद्रीय मंत्री ने बता दी बड़ी वजह

बिल्डिंग

हादसे में दो लोगों की मौत, जबकि 13 जने घायल

इस हादसे में 13 जने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि दो जनों की मौत हो गई है। इनमें रेस्क्यू टीम के एक कर्मचारी भी घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार घायलों में सुदीता (30) निवासी कोटा, शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें : महिला टीचर को कहा, तू कुत्ते की मौत मरेगी, प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, ऑडियो उड़ा देगा होश

बिल्डिंग

शिक्षा मंत्री और ऊर्जा मंत्री ने मौके पर संभाली कमान

इधर, कोटा हादसा के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहत कार्य का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर से बातचीत कर हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा, तब तक शिक्षा मंत्री मौके पर मौजूद रहे। बाद में शिक्षा मंत्री ने अस्पताल में भर्ती गए लोगों से जाकर मुलाकात की। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी इस दौरान तुरंत हादसा स्थल पर पहंुच गए और जानकारी ली। साथ ही बचाव कार्य पर पूरी नजर बनाए रखी। बाद में अस्पताल मेें घायलों से भी मुलाकात की।

यह भी पढ़ें : डोटासरा ने सरकार को दे डाला भयानक श्राप! इनके तो सबके कोढ़ होगा फिर…. होगा, जानिए क्यो दिया श्राप

टोंक में किसकी शह से हो गई जहरीली हवा, जानिए अवैध कारोबार का काला सच

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live