डॉक्टर को नही आई चाय पसंद, फिर गाली गलौज कर किया बवाल, देखिए Video

डॉक्टर को नही आई चाय पसंद, फिर गाली गलौज कर किया बवाल, देखिए Video
Spread the love

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में मथुरादास अस्पताल में एक रेजिडेंट डॉक्टर की शर्मनाक करतूत सामने आई है।।इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बड़ा एक्शन दिखाया।जिसके चलते रेजिडेंट डॉक्टर वैभव सियाग को सस्पेंड कर दिया गया है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद लोग रेजिडेंट डॉक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, रेजिडेंट डॉक्टर एक चाय वाले पर इसलिए भड़क गया, क्योंकि उसे चाय की क्वालिटी पसंद नहीं आई। इसके बाद उसने गाली गलौज करते हुए औकात की बात कही।

यह भी पढ़ें : राजस्थान मेें स्टेट हाइवे पर कब तक होगा टोल फ्री? विधानसभा में उठा मुद्दा, तो फिर सरकार का आया यह जवाब

रेजिडेंट डॉक्टर को चाय पसंद नहीं आई तो गाली गलौज की

हैरान कर देने वाली यह घटना मथुरा दास माथुर अस्पताल परिसर की कैंटीन में सामने आई, जहां रेजिडेंट डॉक्टर वैभव सियाग का यह वीडियो सामने आया। दरअसल, रेजिडेंट डॉक्टर सियाग कैंटीन में चाय पीने के लिए आया। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पुरानी है। इस वीडियो में रेजिडेंट डॉक्टर इसलिए नाराज नजर आया कि उसे चाय की क्वालिटी पसंद नहीं आई और उसने गाली गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया। साथ कैंटीन संचालक को औकात जैसे शब्दों से भी प्रताड़ित किया। रेजिडेंट डॉक्टर कमला नेहरू चेस्ट हॉस्पिटल में अस्थाई संविदा पर कार्यरत था।

यह भी पढ़ें : कलेक्टर साहब ने मैसेज कर रुपयों की मांग की! मैसेज देखकर एसपी भी हुए हैरान, जानिए क्या है मामला

वीडियो वायरल हुआ तो रेजिडेंट डॉक्टर को किया सस्पेंड

बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, लेकिन जब वायरल हुआ, तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस पर त्वरित एक्शन दिखाया। इस मामले में रेजिडेंट डॉक्टर वैभव सियाग को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर बी एस जोधा ने एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है, जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें : विधानसभा में बजट के बीच सो गए तीन मंत्री! कृषि मंत्री को तो गोविंद सिंह डोटासरा ने जगाया! जानिए मामला

सांसद हनुमान बेनीवाल ने चलती संसद में बीजेपी सांसद को कहा, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी, जानिए क्यों

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!