मामूली वजह से स्कूली छात्रों पर चाकूबाजी का ‘कहर’, शराबी युवकों ने कर दिए कई वार, जानिए पूरी खबर
झालावाड़ : राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां तीन स्कूली छात्रों पर चाकू से गंभीर हमला कर दिया। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वारदात बीती रात सामने आई, जहां महज शराबी युवकों को टोकने से हुई। स्कूली छात्रों के टोेकने से नाराज बदमाशों ने उन पर चाकू से घायल कर दिया। इधर, स्कूली छात्रों को झालावाड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनका उपचार चल रहा हैै। वहीं मामले को लेकर पुलिस आरोपी बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें : वैलेंटाइन डेे से पहले युवक का उतार दिया भूत, युवती ने सड़क पर युवक को मारे दे दनादन थप्पड़े, देखिए Video

शराबी युवकों को टोका, तो स्कूली छात्रों को चाकू से किया घायल
हैरान कर देने वाली यह घटना झालावाड़ जिले के असनावर कस्बे से सामने आई है, जहां बीती रात चार शराबी युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं में पढ़ने वाले छात्र भारत सुमन, अल्केश मेघवाल और लक्की रात को कस्बे के एक ढाबे पर खाना खा रहे थे। इस बीच वहां पर चार शराबी युवक आए, जो एक कुत्तिया को डंडे से पीट रहे थे। इस पर तीनों स्कूली छात्रों ने उन्हें टोका, तो यह शराबी युवकों को नागवार गुजरा। उन्होंने स्कूली छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, घटना से गांव में सनसनी फैल गई। वारदात करने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री की जमकर लगा दी ऐसी ‘क्लास’! क्या फिर नही लग पाया जवाब? जानिए
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी
गांव में चाकूबाजी की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल हो गया। इधर, घायल स्कूली छात्रों को तत्काल लोगों ने झालावाड़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भारत सुमन और अल्केश मेघवाल की हालत गंभीर होने से उनका उपचार जारी है। जबकि एक छात्र लक्की मामूली घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर, सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर घायल छात्रों के बयान लिए। साथ ही घटनास्थल पर जाकर मौका का मुआयना किया। इधर, पुलिस हमला करने वाले चारों बदमाशों को तलाश करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : मंत्री किरोड़ी बाबा ने करोड़ों के घोटाले का फोड़ा ‘बम’, खुद जांच पड़ताल कर घोटाले को रोकने ऐसे पहुंच मंत्री, जानिए फिर
पिता ने ही मासूम बच्ची की कर दी निर्मम हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी घटना, हैरान कर देगी वजह
