खेजड़ी को बचाने के लिए अपना इस्तीफा दे दूंगा, जानिए कौन हैं, एएसपी जिनकी सोशल मीडिया से मचा हडकम्प

खेजड़ी को बचाने के लिए अपना इस्तीफा दे दूंगा, जानिए कौन हैं, एएसपी जिनकी सोशल मीडिया से मचा हडकम्प
Spread the love

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान में खेजड़ी वृक्ष के संरक्षण को लेकर चल रहे आंदोलन के चलते सियासत में जमकर हलचल मची हुई है। इस बीच राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) हनुवंत सिंह भाटी की सोशल मीडिया पोस्ट ने हड़कम्प मचा दिया है। इस पोस्ट में एएसपी हनुवंत सिंह भाटी ने खेजड़ी वृक्ष के संरक्षण का समर्थन किया है। उन्होंने इसके लिए अपना इस्तीफा देने तक की बात कह ड़ाली। उन्होंने लिखा कि ओरण की टीम जब भी कहेगी, इस्तीफा देकर जयपुर के लिए रवाना हो जाऊंगा। एएसपी हनुवंत सिंह भाटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ओरण के लिए साधु बनने की बात भी कही है। एएसपी हनुमत सिंह भाटी की यह पोस्ट अब सियासत में चर्चा का विषय बन गई है।

यह भी पढ़ें : ठहर जाओं! पूरा पैसा वसूल करूंगा, किसी को नहीं छोडूंगा, शिक्षा मंत्री के गुस्से के आगे कांप गए अधिकारी, जानिए क्यों

एएसपी हनुवंत सिंह भाटी

खेजड़ी वृक्ष के संरक्षण के समर्थन में इस्तीफा देने को तैयार

पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी वृक्ष सरंक्षण आंदोलन सियासत में हलचल पैदा कर रहा है। सौर प्लांट के के लिए खेजड़ी वृक्ष की कटाई की जा रही है। इसके विरोध में पर्यावरण प्रेमियों का आंदोलन जारी है। इस बीच एएसपी हनुवंत सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासत का पारा चढ़ा दिया हैं। इस दौरान एएसपी हनुवंत सिंह भाटी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब भी ओरण टीम आदेश देगी, इस्तीफा पकड़ा के टीम के साथ जयपुर के लिए रवाना हो जाऊंगा और देगराय और ओरण में जोगी बनकर रहूंगा और अपना शेष जीवन जोगीपणेे को समर्पित कर दूंगा। खेजड़ी वृक्ष संरक्षण को लेकर एएसपी हनुवंत सिंह भाटी का यह सोशल मीडिया पोस्ट अब काफी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें : रास्ते में खो गई सोने की अंगूठी, फिर पुलिस ने अनूठी तरकीब से यूं ढूंढ निकाली, हैरान कर देगी खबर

कौन हैं, एएसपी हनुमत सिंह, यहां जानिए

एएसपी हनुवंत सिंह भाटी राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी है, जो वर्तमान में डूंगरपुर जिले में पोस्टेड है और आसपुर में वृत्ताधिकारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। एएसपी हनुमत सिंह भाटी पर्यावरण प्रेमी और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। दिसम्बर 2025 में उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट ने तहलका मचा दिया था। जिसमें उन्होंने अपने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उस दौरान एएसपी हनुवंत सिंह काफी चर्चा में रहे। हाल ही में खेजड़ी वृक्ष संरक्षण को लेकर की गई उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

यह भी पढ़ें : अब यह क्या ? टीचर के बाद डाॅक्टर भी भगाएंगे श्वान! टीकाराम जूली जमकर भड़के सरकार पर, जानिए मामला

खेजड़ी वृक्ष संरक्षण को लेकर प्रदेश में चल रहा है आंदोलन

सरकार पश्चिमी राजस्थान में सोलर प्लांट लगा रही है। इसके तहत कंपनियां खेजड़ी वृक्षों की कटाई कर रही है। इसके विरोध में पर्यावरण प्रेमी जमकर विरोध कर रहे हैं। बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर समेत स्थानांे पर खेजड़ी वृक्ष संरक्षण को लेकर आंदोलन जारी है। हालांकि, बीते दिनों सीएम भजनलाल ने खेजड़ी संरक्षण को लेकर कानून बनाने की बात कही। इसको लेकर आंदोलन करने वाले संत समाज ने सीएम भजनलाल से जयपुर में मुलाकात भी की और उन्हें कानून बनाने की बात पर धन्यवाद भी दिया।

यह भी पढ़ें : नंदी महाराज पैदा ही न हो, ऐसा प्रयास करेंगेे, PM मोदी के यह मंत्री कौन, जिन्होंने दिया अजीब गरीब बयान

फेयरवेल पार्टी के नाम पर रईसजादों का कैसा हुडदंग? सड़कों पर उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live