टीकाराम जूली को राजस्थान से उखाड़ फैकेंगे! विधानसभा में सरकार के मंत्री ने क्यों दे दी यह धमकी? जानिए
Minister Sanjay Sharma जयपुर : राजस्थान में बजट पेश होने के बाद से विधानसभा में सियासी तापमान जमकर चढ़ा हुआ है। 2 साल बनाम 5 साल की बहस को लेकर कांग्रेस और बीजेपी लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रही है। इस बीच भजनलाल सरकार (Bhajan Lal Government) के वन मंत्री संजय शर्मा का एक बड़ा बयान काफी सुर्खियों में हैं। जिसमें वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हम जब तक “कांग्रेस घास और जूली फ्लोरा” को राजस्थान से नहीं उखाड़ देते, तब तक शांत नहीं बैठेंगे। वन मंत्री संजय शर्मा का यह बयान अब सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। सियासी जानकार वन मंत्री संजय शर्मा के इस बयान को कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikaram Jully) से जोड़कर देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पुलिस थाने में ‘अय्याशी का खेल’, वीडियो वायरल हुआ तो, अब चली गई वर्दी, जानिए मामला
जूली फ्लोरा को राजस्थान से नहीं उखाड़ देते, तब तक शांत नहीं रहेंगे
विधानसभा में बजट पर बहस के दौरान कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर जमकर तीखे प्रहार कर रही है। इस बीच सरकार की तरफ से वन मंत्री संजय शर्मा का एक तीखा प्रहार देखने को मिला। इसमें उन्होंने सदन में कहा कि गृहमंत्री ने “जूली फ्लोरा, लैंटाना और कांग्रेस घास” को उखाड़ने की बात कहीं थी। इसको लेकर वन विभाग पूरी तरह से मुस्तैद होकर कार्य कर रहा है और हम जब तक शांत नहीं बैठेंगे, जब तक जूली फ्लोरा को राजस्थान से उखाड़ कर नहीं फेंक देते। वन मंत्री के इस बयान के बाद विधानसभा में काफी देर तक हंगामा होता रहा। कांग्रेसी विधायकों ने वन मंत्री संजय शर्मा के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।
यह भी पढ़ें : एग्जाम देने आएं छात्र का स्कूल से अपहरण, फिर की ऐसी दरिंदगी आपका दिल कांप जाएगा, देखिए लाइव Video
गृहमंत्री ने “कांग्रेस घास और जूली फ्लोरा” को लेकर यह दिया था बयान
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बीते दिनों असम में कुछ जनसभाओं को संबोधित किया। इसमें उनका यह बयान काफी सुर्खियों में हैं। इस बयान के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कांग्रेस घास और जूली फ्लोरा कहकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में वोट बैंक की राजनीति के कारण देश के बाहर के घुसपैठिएं को भारत में आने का बढ़ावा मिला। जिन्हें अब बाहर निकाला जाएगा। बता दें कि “जूली फ्लोरा” शब्द “विलायती बम्बूल” को कहा जाता है।
यह भी पढ़ें : तो क्या उनकी आरती उतारे…, कम्बल विवाद पर सुखबीर सिंह जौनपुरिया के पक्ष में यह क्या बोल गए बीजेपी विधायक? जानिए
पूर्व सांसद सुखबीर सिंह ने मुस्लिम महिला से क्यों लिया था कम्बल, इसकी सही वजह आई सामने! जानिए क्यों?
