“उदयपुर फाइल्स” में बीजेपी नेता के अश्लील वीडियो का क्या है कनेक्शन? जूली बोले, वीडियो आ गए, अब जल्द होगा खुलासा

“उदयपुर फाइल्स” में बीजेपी नेता के अश्लील वीडियो का क्या है कनेक्शन? जूली बोले, वीडियो आ गए, अब जल्द होगा खुलासा
Spread the love

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में बहस के चलते सियासी पारे में जमकर उथल पुथल मची हुई है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बयान से सियासत गरमा गई है। इसमेें उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उदयपुर फाइल्स के नाम का एक बार फिर से जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि उदयपुर फाइल्स उनके पास आ गई है, उनके पास चार-पांच वीडियो आ गए हैं। जूली ने इसके माध्यम से बीजेपी के एक नेताओं और पुलिस को सवालों के घेरे में लिया है। उन्होंने पुलिस को भी जमकर आड़े हाथ लिया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस इन वीडियो को डिलीट करवाना चाहती है। जूली ने दावा किया है कि उदयपुर फाइल्स को लेकर वह जल्द बड़ा खुलासा करेंगे। इधर, जूली के इस बयान से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : बदमाशों ने लहराई तलवारे और कर दिया हमला! लोग डर के मारे घुसे घरों में, हैरान कर देगी खबर और Video

आखिर क्या है उदयपुर फाइल्स का मामला

दरअसल, यह मामला गोपालपुर थाने से जुड़ा हुआ है, जहां एक बीजेपी की महिला नेता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। इसमें आरोप लगाया कि उन्हें एक वकील ने एआई के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वकील को आधी रात बाद उसके घर से उठा लिया। इसको लेकर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोगों ने हाथ में सरिया और अन्य औजारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। जिन्होंने वकील के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की। साथ में इस पुलिस भी दिखाई दी है, जो इन लोगों को ले जाती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें : चलती विधानसभा में थूक दिया “माननीय मंत्री” ने, लाइव स्ट्रीमिंग में रिकाॅर्ड हुआ वीडियो, अब बवाल शुरू, देखिए Video

उदयपुर फाइल्स को लेकर जल्द़ करूंगा बड़ा खुलासा : जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीते दिनों भी मीडिया से बातचीत के दौरान उदयपुर फाइल्स को लेकर एक बयान देकर हलचल मचा दी थी। तब उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि आपने उदयपुर फाइल्स देखी है या नहीं? उसके वीडियो जल्द मेरे पास आने वाले हैं। उनका इशारा बीजेपी के नेताओं की तरफ था। इधर, टीकाराम जूली ने फिर से बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके पास उदयपुर फाइल्स को लेकर चार-पांच वीडियो है। इसमें पुलिस सुबह 4 बजे आरोपी के घर जाकर गेट तोड़ने वालों को साथ ले गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की मंशा है कि यह सब फाइल डिलीट करवा दे, लेकिन इससे पहले यह वीडियो आ चुके है। जूली ने कहा कि इसको लेकर वह जल्द ही बड़ा खुलासा करने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए अब लोगों को क्या होगा फायदा

जमकर चले लाठी भाटा तो सहम गए लोग, फावड़ा लेकर मारने दौड़े तो मच गई चीख पुकार, जानिए

 

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!