बदमाशों ने लहराई तलवारे और कर दिया हमला! लोग डर के मारे घुसे घरों में, हैरान कर देगी खबर और Video
जयपुर : राजधानी जयपुर से एक रोंगटे खडे़ कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसने कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दौरान बदमाशों ने बाइक पर सवार होकर नंगी तलवारे लेकर लहराते हुए नजर आए। इस वीडियो ने लोगों में सनसनी फैला दी। बदमाशों ने तलवारों से कुछ युवकों पर हमला करने का प्रयास किया। हांलाकि यह युवक इस हमले में बच गए। उन्होेंने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी एक बार तो हैरान रह जाएंगे।
यह भी पढ़ें : चलती विधानसभा में थूक दिया “माननीय मंत्री” ने, लाइव स्ट्रीमिंग में रिकाॅर्ड हुआ वीडियो, अब बवाल शुरू, देखिए Video
नंगी तलवार लहराकर मचाई सनसनी
हैरान कर देने वाला यह मामला जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके का है, जहां यह वीडियो 23 फरवरी का बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो बाईकों पर सवार बदमाश, जो हाथों में डंडा और नंगी तलवारे लेकर लहराते हुए इलाके में सनसनी फैला रहे हैं। इस दौरान इन बदमाशों ने स्कूटी पर सवार दो युवकों पर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गए। दोनों युवकों ने पास के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस घटना में एक युवक घायल बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए अब लोगों को क्या होगा फायदा
आपसी रंजिश का बताया जा रहा है मामला
सोशल मीडिया पर भट्टा बस्ती थाना इलाके से वायरल हुआ यह वीडियो न केवल लोगों में सनसनी फैला रहा हैं, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है। इधर, यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में यह विवाद आपसी रंजिश का बताया गया है। इधर, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शेष अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : जमकर चले लाठी भाटा तो सहम गए लोग, फावड़ा लेकर मारने दौड़े तो मच गई चीख पुकार, जानिए
एसीबी ने धौलपुर में कर लिया बड़ी मछली का शिकार! 50 हजार रुपए में बिगाड़ा अपना ईमान, जानिए कैसे
