6 RDX बम से होंगे एक साथ ब्लास्ट, उड़ जाएंगे चीथड़े, राजधानी में फिर मिली बम से उ़ड़ाने की धमकी, जानिए कहां

6 RDX बम से होंगे एक साथ ब्लास्ट, उड़ जाएंगे चीथड़े, राजधानी में फिर मिली बम से उ़ड़ाने की धमकी, जानिए कहां
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब यह चुनौती पुलिस के लिए रोज का ही काम हो गई है। इस बीच राजधानी जयपुर में एक बार फिर धमकी भरा मेल मिला है। यह मेल जयपुर के जगतपुरा स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज को मिला है। जिसमें 6 आरडीएक्स बम फटने की धमकी दी गई है। इसमें लिखा है कि ठीक 11ः45 पर छह आरडीएक्स बम के धमाके होंगे। इस ईमेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में जमकर हड़कंप मच गया है। इधर, पुलिस ने कॉलेज को खाली करवा कर सर्चिंग अभियान शुरू करवा दिया है। वहीं बम निरोधक दस्ता संदिग्ध वस्तुओं की बारीक से पड़ताल कर रहा है।

यह भी पढ़ें : विधानसभा में विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत! टीकाराम जूली अब सदन नही चलने देंगे, जानिए क्यों

ठीक 11ः45 पर होंगे 6 आरडीएक्स बम धमाके, फिर…

राजस्थान में हाई कोर्ट समेत कई स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी के ईमेल लगातार मिल रहे हैं। इस बीच मंगलवार को जगतपुरा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में इसी तरह धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसने सनसनी फैली दी। ईमेल में ठीक 11ः45 पर 6 आरडीएक्स बम फटने की धमकी दी गई है। यह ईमेल रमीजा हुसैन के नाम से मिला हैं। जिसमें आत्मघाती हमले की धमकी दी गई है। साथी यह भी लिखा कि मुस्लिम छात्रों को काॅलेज से बाहर निकाल दिया जाएं। डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। बम स्काॅयड टीम के साथ कॉलेज में पहुंचकर सर्चिंग अभियान शुरू कर कर दिया। इसके अलावा पुलिस की साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस के जरिए जांच करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : मुंह में ठूंस दी पिस्टल और कहा जिंदा रहना है नहीं, राजस्थान में बदमाशों का यह कैसा “कहर”

राजस्थान हाई कोर्ट में भी मिली थी, बम से उड़ाने की धमकी

इस पहले सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर और जयपुर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। इस ईमेल में एक साथ 19 बम फटने की धमकी दी गई। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति के जरिए दिया गया यह ईमेल मिलते ही पुलिस में हडकंप मच गया। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने हाई कोर्ट पहुंचकर परिसर को खाली कराया। ईमेल में लिखा था कि दोपहर की इस्लामी नमाज से पहले कोर्ट में 19 बम फटेंगे। इसलिए कोर्ट में मौजूद सभी मुसलमानों को दोपहर 12ः20 तक बाहर निकाल लिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने तो बुढ़ापे में ‘छोरी’ पैदा की, बीजेपी के यह विधायक क्या बोल गए? Video देखकर लोटपोट हो जाओगे

राजस्थान में इतनी मिल चुकी है बम विस्फोट की धमकियां

जयपुर में फर्जी ईमेल और धमकियों के चलते लगातार बम विस्फोट की धमकियां मिली है। यह क्रम लगातार बढ़ता जा रहा है। हालांकि यह मामले अभी तक फर्जी पाए गए, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के लिए हर बार यह मामले चुनौती साबित हो तो होते हैं। आंकड़ों के अनुसार अब तक राजधानी जयपुर में 60 से अधिक मामलों में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है। इसी तरह सांगानेर एयरपोर्ट को एक दर्जन से अधिक, हॉस्पिटल और होटल जैसे संस्थानों को करीब तीन दर्जन, सरकारी इमारतों को करीब एक दर्जन बम और कोर्ट परिसरों को आधा दर्जन से अधिक मामलों में विस्फोट से उड़ाने की धमकी भरे मामले सामने आए हैं।

यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह डोटासरा भी चौक गए अपने ही डुप्लीकेट शख्स को देखकर, फिर हुआ मजेदार किस्सा, देखिए VIDEO

विधानसभा में विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत! टीकाराम जूली अब सदन नही चलने देंगे, जानिए क्यों

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!