जयपुर : राजस्थान में साइबर अपराधों को रोकने को लेकर भजन लाल सरकार बड़ा एक्शन प्लान शुरू करने जा रही है। इसके तहत सीएम भजनलाल शर्मा ने घोषणा की हैं, अब प्रदेश में साइबर अपराध को रोकने के लिए न केवल जागरूकता का अभियान चलाकर कवच बनाया जाएगा। बल्कि साइबर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे धकेलने के लिए अब प्रदेश में साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर की स्थापना भी की जाएगी। इसके तहत प्रदेश में विशेष साइबर कोर्ट शुरू की जाएगी। जिससे प्रदेश में साइबर अपराध की घटनाओं पर त्वरित एक्शन लिया जाए।

प्रदेश में साइबर कोर्ट की होगी स्थापना
दरअसल, सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति जस्टिस सूर्यकांत के मुख्य आतिथ्य में ‘साइबर सुरक्षा- जागरूकता, संरक्षण एवं न्याय तक समावेशी पहुंच’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न नवाचारों का शुभारंभ भी किया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल ने कहा कि सरकार साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठा रही है। हमारी सरकार ने साइबर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए ऑपरेशन एंटी वायरस अभियान के तहत साइबर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है। साथ ही, प्रदेश में साइबर अपराधों पर नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए राजस्थान साइबर क्राइम कण्ट्रोल सेण्टर (आरफॉरसी) की स्थापना की जा रही है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि साइबर अपराध पर कठोर नियंत्रण के लिए प्रदेश में विशेष साइबर कोर्ट की स्थापना की जाएगी।
कार्यक्रम में इन चीजों का किया गया शुभारंभ
इस अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ऑनलाइन मध्यस्थता एवं लोक अदालत प्लेटफॉर्म ई-समाधान की लांचिग,मध्यस्थता पर हैंडबुक का विमोचन एवं “महिला पंचायत पैन राजस्थान” का शुभारंभ किया गया।, इसके साथ ही लीगल सर्विसेज रेडी रेकनर 2026, स्कूलों में कानूनी जागरूकता अभियान, और साइबर जागरूकता हैंडबुक का विमोचन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में स्पोर्ट्स फॉर अवेयरनेस .उड़ान 2.0” कार्यक्रम के तहत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
समारोह में यह भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने अपने स्वागत उद्बोधन में रालसा के नवाचारों पर प्रकाश डाला और साइबर सुरक्षा के लिए न्याय पालिका, शासन एवं समाज के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, जस्टिस राजेश बिंदल, जस्टिस प्रसन्न भालचंद्र वराले, जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति जस्टिस डॉ. पुष्पेंद सिंह भाटी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राजस्थान विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, न्यायाधिपति गण एवं विधि विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
तहसीलदार को कहा, ‘तू भाग कैसे रहा है? जो खाया है नाक से निकाल दूंगा’, पूर्व विधायक ने दिखाई दंबगई, देखिए Video
1,212