कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में किया चेलेंज, देख लूंगा… आ जाना आगे और पीछे भी, फिर विधानसभाध्यक्ष ने किया बीच-बचाव
जयपुर : राजस्थान विधानसभा में बजट पेश होने के बाद जमकर बवाल मचा हुआ है। इस दौरान गुरुवार को जयपुर में मकान के पट्टों को लेकर मुद्दा जमकर गरमाया। इस दौरान कांग्रेस के विधायक रफीक खान ने पट्टों के वितरण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में बिना पैसे दिए पट्टे नहीं बनाए जा रहे हैं। इस पर भाजपा के विधायक श्री चंद्र कृपलानी से उनकी तीखी बहस हो गई। गुस्से में कांग्रेस विधायक रफीक खान ने यहां तक चैलेंज दिया कि “आ जाना आगे भी और पीछे भी, मैं जवाब देने में सक्षम हूं”। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने टोका, तो विधायक रफीक खान ने कहा अगर यह पूछ रहे हैं तो मुझे जवाब तो देना होगा। इस दौरान काफी देर तक विधानसभा में हंगामा हुआ।
यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल ने चलती संसद में बीजेपी सांसद को कहा, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी, जानिए क्यों
बीजेपी विधायक को चेलेंज आ जाना, विधायक रफीक खान
राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को बजट पर बहस को लेकर दिनभर हंगामा रहा। इस दौरान कांग्रेस के विधायक रफीक खान ने शून्य काल में जयपुर में मकान के पट्टों में भ्रष्टाचार का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे मकान पर सील कर कार्रवाई की जा रही है। जबकि बड़े-बड़े बंगलो को सरकार ने छूट दे रखी। इस पर जब विधायक श्री चंद्र कृपलानी आपत्ति जताई, तो विधायक रफीक खान कड़े शब्दों में यहां तक चेलेंज दे दिया कि “आ जाना आगे भी और पीछे भी, मैं जवाब देने में सक्षम हूं। मीडिया के बीच भी तैयार हूं।” इस पर काफी देर तक जमकर हंगामा हुआ।
यह भी पढ़ें : राजस्थान मेें स्टेट हाइवे पर कब तक होगा टोल फ्री? विधानसभा में उठा मुद्दा, तो फिर सरकार का आया यह जवाब
बिना पैसे लिए नहीं बनते हैं पट्टे
विधायक रफीक खान और श्री चंद्र कृपलानी के बीच काफी देर तक बहस हुई। इस दौरान विधायक रफीक खान ने दावा किया कि हमारी सरकार में 14 लाख पत्ते बने, लेकिन आपकी सरकार में बिना पैसे दिए एक आदमी छत भी नहीं डाल सकता। यह भ्रष्ट सरकार है। मेरे पास इसके सबूत हैं। आपके राज्य में बिना भ्रष्टाचार के ना मकान, ना नक्शा और न पट्टा मिल रहा है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बीच बचाव कर मामला शांत किया।
यह भी पढ़ें : कलेक्टर साहब ने मैसेज कर रुपयों की मांग की! मैसेज देखकर एसपी भी हुए हैरान, जानिए क्या है मामला
डॉक्टर को नही आई चाय पसंद, फिर गाली गलौज कर किया बवाल, देखिए Video
