तो क्या उनकी आरती उतारे…, कम्बल विवाद पर सुखबीर सिंह जौनपुरिया के पक्ष में यह क्या बोल गए बीजेपी विधायक? जानिए

तो क्या उनकी आरती उतारे…, कम्बल विवाद पर सुखबीर सिंह जौनपुरिया के पक्ष में यह क्या बोल गए बीजेपी विधायक? जानिए
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में टोंक के पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के कंबल विवाद के वीडियो की गूंज से विधानसभा में सोमवार को जमकर घमासान मचा। इस विवाद को लेकर अब सुखबीर सिंह जौनपुरिया लगातार मीडिया और सोशल मीडिया पर जमकर ट्रॉल हो रहे हैं। इधर, विधानसभा में इस विवाद को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को जमकर घेरा। इस बीच जयपुर के हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य सुखबीर सिंह जौनपुरिया के बचाव में उतरते नजर आए। उन्होंने मीडिया के सवालों पर जवाब दिया कि जो प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करेगा, क्या उसकी आरती उतारी जाएगी? इधर, बालमुकुंद आचार्य के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में और गरमाहट बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : पूर्व सांसद सुखबीर सिंह ने मुस्लिम महिला से क्यों लिया था कम्बल, इसकी सही वजह आई सामने! जानिए क्यों?

….तो क्या ऐसे लोगों की आरती उतारे: भाजपा विधायक

पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया के विवादित वीडियो को लेकर विधानसभा में विपक्ष ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। इस मामले में बीजेपी हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य जौनपुरिया के समर्थन में नजर आए। मीडिया ने जब उनसे इस मामले को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि जो पीएम मोदी को अपमानित करने का काम करेगा, तो क्या उसकी आरती उतारे? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी के नेता हुडदंगबाजी करते हैं, देश का नाम खराब करते हैं, जो हमारे लिए शत्रु भाव रखते हैं और उन देशों से कांग्रेस मित्रता रखती है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की योजनाओं का हिंदु को भी लाभ मिलता हैं, तो मुस्लिम को भी मिलता हैं।

यह भी पढ़ें : ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइक को रौंद दिया, रोंगटे खड़े कर देगी तस्वीरे, जानिए फिर

पीएम मोदी के अपमान को सहन नहीं करेंगे

इस दौरान बाल मुकुंद आचार्य ने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि मैंने वह वीडियो ना देखा हैं, नहीं उसके बारे में सुना हैं। उन्होंने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मामला हिंदू और मुस्लिम का नहीं है, बल्कि पीएम मोदी के बारे में अपशब्द कहने से जुड़ा हुआ हैं, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा देश के करोड़ों लोग भी यह नहीं चाहेंगे कि पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहें जाए। इधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत विपक्ष के नेताओं ने सुखबीर सिंह जौनपुरिया के वीडियो को लेकर बवाल काटा।

यह भी पढ़ें : “विधानसभा में बहस से पहले क्यो बदला गेम”, भगोड़ी सरकार कहकर टीकाराम जूली ने यह बताई बड़ी वजह

सुखबीर सिंह जौनपुरिया

टोंक सांसद ने कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी को लिखा पत्र

टोंक पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का कंबल विवाद का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में टोंक के सांसद हरीश मीणा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही पीएम मोदी को पत्र लिखकर उनके खिलाफ उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की हैं। पीएम मोदी को लिखे पत्र में हरीश मीणा ने कहा कि कंबल वितरण जैसे सेवा कार्यक्रम में सांप्रदायिक भेदभाव करना निंदनीय है। मुस्लिम महिलाओं से उनके धर्म पूछ कर कंबल वापस लेकर पूर्व सांसद ने राजनीतिक टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि यह एक व्यक्ति की व्यक्ति की सोच नहीं बल्कि खतरनाक मानसिकता का उदाहरण है। पत्र में सांसद हरिश मीणा ने संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर इस घटना को लेकर सीधा आघात बताया है।

यह भी पढ़ें : विधानसभा से भग गया विपक्ष! सरकार बनाम विपक्ष का जमकर घमासान, CM ने दी बहस की चुनौती, जानिए सच्चाई

किरोड़ी लाल ने डोटासरा को कह दिया “बहरा”, फिर सदन में जमकर हंगामा, जानिए क्यों?

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!