चलती विधानसभा में थूक दिया “माननीय मंत्री” ने, लाइव स्ट्रीमिंग में रिकाॅर्ड हुआ वीडियो, अब बवाल शुरू, देखिए Video
जयपुर : राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) में इन दिनों जमकर घमासान मचा हुआ है। इस बीच सरकार के कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा (Jhabar singh Kharra) एक वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहा है। इस वीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स मंत्री पर सदन की मर्यादा को गंदा करने का आरोप लगा रहे हैं। दरअसल, एक सवाल के जवाब में मंत्री ने जवाब देने की शुरुआत की, तो उससे पहले ही उन्होंने सदन में थूक दिया। इसका वीडियो सदन की कार्रवाई के यूट्यूब के लाइव स्ट्रीमिंग में भी रिकॉर्ड हुआ है, जो अब वायरल हो रहा है। मंत्री झाबर सिंह खर्रा की इस घटना को लेकर विपक्ष अब उन पर निशाना साध रहा है।
यह भी पढ़ें : जमकर चले लाठी भाटा तो सहम गए लोग, फावड़ा लेकर मारने दौड़े तो मच गई चीख पुकार, जानिए
मंत्री ने सदन में थूका, तो गर्माई सियासत
दरअसल, विधानसभा में विराट नगर के विधायक कुलदीप सिंह ने कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा के डिपार्टमेंट को लेकर सवाल पूछा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा जवाब देने के लिए उठे। उन्होंने जैसे ही अध्यक्ष महोदय का नाम पुकारा, उसके बाद मुड़कर थूक दिया। यह घटना विधानसभा के यूट्यूब चैनल की लाइव स्ट्रीमिंग में रिकॉर्ड हो गई। जिसको उस समय प्रदेश के लाखों लोगों ने देखा हैं। मंत्री की इस घटना को लेकर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग मंत्री को ट्रोल कर रहे, तो कई यूजर्स मंत्री का बचाव भी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस मंत्री पर निशाना साथ रही है।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री तो सबसे डफर मंत्री है, डोटासरा का दावा अब तो 20 सीटें भी नहीं आएंगी बीजेपी के

मंत्री सदन में थूक कर लोगों को क्या संदेश देंगे : जसवंत गुर्जर
इधर, चलती विधानसभा में थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस के वार रूम प्रभारी जसवंत गुर्जर ने मंत्री पर जमकर निशाना साधा। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया ट्वीट भी किया। साथ ही फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि शहरों की की सफाई की जिम्मेदारी नगरीय विकास मंत्री के पास होती है। विधानसभा में इस तरीके से मंत्री का थूकना साबित करता है कि सरकार के यह मंत्री कितने लापरवाह है। एक तरफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर स्वच्छता भारत का मिशन चला रही हैं। इसमें इन्हीं के मंत्री विधानसभा जैसी जगह पर थूक कर उसकी मर्यादा को भंग कर रहे हैं, जो निंदनीय कार्य है। ऐसे में मंत्री से क्या उम्मीद की जा सकती है कि वह दूसरों को क्या संदेश देंगे?
यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए अब लोगों को क्या होगा फायदा
मंत्री की हरकत को देखकर विधानसभा में सब हुए हैरान
विधानसभा में मंत्री झाबर सिंह खर्रा की थूकने की घटना अब सियासी गलियारों की चर्चा में है। जब यह घटना हुई, तब इसे देखने वाले पक्ष और विपक्ष के विधायक भी एक बार तो हैरान रह गए। हालांकि मंत्री की इस हरकत पर उस समय कोई हंगामा नहीं हुआ, लेकिन विधानसभा में अंदर खाने विधायकों में इसकी काफी चर्चा रही। इधर, सोशल मीडिया पर लोग मंत्री के वीडियो को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि विधानसभा जैसी जगह पर इस तरह की हरकत शर्मनाक है। इसको लेकर कई तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें : एसीबी ने धौलपुर में कर लिया बड़ी मछली का शिकार! 50 हजार रुपए में बिगाड़ा अपना ईमान, जानिए कैसे
पुलिस थाने में ‘अय्याशी का खेल’, वीडियो वायरल हुआ तो, अब चली गई वर्दी, जानिए मामला
