कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का डुप्लीकेट देखा हैं! देखकर चकरा जाओगे कि कौन है यह शख्स, देखिए Video

कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का डुप्लीकेट देखा हैं! देखकर चकरा जाओगे कि कौन है यह शख्स, देखिए Video
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने चटकदार बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। उनका विधानसभा चुनाव 2023 में गमछा डांस भी काफी फेमस हुआ। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स हूबहू गोविंद सिंह डोटासरा की तरह दिख रहा है। इसे देखकर एक बार तो आप भी चकरा जाएंगे। सोशल मीडिया यूजर्स उस शख्स को “डोटासरा का डुप्लीकेट” कहकर वायरल कर रहे हैं। साथ में डोटासरा के डुप्लीकेट के वायरल वीडियो के बैकग्राउंड में लगाकर मजे ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल ने चलती संसद में बीजेपी सांसद को कहा, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी, जानिए क्यों

लोग गच्चा खा गए, आखिर यह डोटासरा है, या उनका डुप्लीकेट?

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में एक शख्स, जो हूबहू गोविंद सिंह डोटासरा की तरह दिख रहा है, जो बिल्कुल उनका हमशक्ल प्रतीक होता है। इस वीडियो को एक बार तो जितने भी देखा, वह गच्चा का खा गया। यह वीडियो किसी शादी समारोह का दिखाई दे रहा है, जहां डोटासरा का डुप्लीकेट शख्स प्लेट में हलवा लेकर खा रहा है। इस वीडियो को किसी ने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया और इसके पीछे गोविंद सिंह डोटासरा के भाषण का एक ऑडियो बैकग्राउंड में लगा दिया। बाद में इसे वायरल कर दिया, जो अब काफी सुर्खियों में है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की तरह-तरह की चटकारे दार प्रतिक्रियाए भी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें : चलती विधानसभा में कांग्रेसी विधायक ने किया अश्लील भद्दा इशारा! देखकर आपको भी शर्म आ जाएगी, देखिए Video

लाडनूं का रहने वाला बताया जा रहा है, डोटासरा का डुप्लीकेट

गोविंद सिंह डोटासरा की हूबहू शक्ल वाले डुप्लीकेट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। लोग इसको लेकर तरह-तरह की कमेंट्स दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह डुप्लीकेट डीडवाना कुचामन जिले के लाडनूं का रहने वाला है, जो कैटरिंग का काम करता है। देखने में इस डुप्लीकेट की कद काठी बिल्कुल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तरह ही दिखती है। इधर, सोशल मीडिया पर यूजर्स इस शख्स को बिल्कुल डोटासरा का डुप्लीकेट बता रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा “तेजल सुपर डुपर चलाओ, अभी पता लग जाएगा।” एक दूसरे यूजर्स ने लिखा “प्रीतिभोज इन नाथी का बड़ा”।

यह भी पढ़ें : एक लाख युवाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, यहां जानिए भजनलाल सरकार का खास प्लान

गोविंद सिंह डोटासरा और राजेंद्र राठौड़ की मुलाकात रही चर्चा में

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ की मुलाकात सियासत की सुर्खियों में रही। दरअसल, सीकर में 8 फरवरी को आयोजित “शेखावाटी रत्न” कार्यक्रम में दोनों नेता गर्म जोशी के साथ एक दूसरे से मिले। दोनों ने एक साथ मंच साझा किया। दोनों नेता आपस में काफी देर तक गुप्तगू करते रहे और बातचीत में ठहाके लगाते नजर आए। उनकी यह मुलाकात सियासत में काफी चर्चा में रही। वही राठौड़ ने डोटासरा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हमारी दोस्ती पूरा राजस्थान जानता है।

यह भी पढ़ें : 3 थानों की पुलिस ने की ‘भौकाल’ कार्रवाई, छापेमारी में नशे का मिला जखीरा, पुलिस भी हुई हैरान

अनोखा कारनामा : घर की छत पर कैसे पहुंचा ट्रक! सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा, हैरान कर देगी यह खबर

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!