पिता ने ही मासूम बच्ची की कर दी निर्मम हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी घटना, हैरान कर देगी वजह
जयपुर : राजधानी जयपुर में एक कलयुगी पिता की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई, जो आपके भी होश उड़ा देंगे। इसमें आरोपी शादाब ने अपनी मासूम बेटी की कैची से गला काटकर इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसकी पत्नी पीहर से जाने के लिए तैयार नहीं थी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शादाब ने खुद के गले में भी कैंची से वार किया और फांसी लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात में पुलिस ने बीती रात आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक ने किया था अश्लील इशारा, विधानसभा में हुआ हंगामा, जानिए अब क्या होगी बड़ी कार्रवाई
पत्नी ने नहीं मानी बात, तो मासूम बच्ची की कर दी हत्या
यह वारदात राजधानी के मालपुरा गेट थाना क्षेत्र से सामने आई, जहां उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी शादाब का विवाह जयपुर की रुखसार बानो के पिछले साल साल हुआ। इस दौरान आरोपी पिता शादाब अपनी पत्नी और 8 महीने की मासूम बच्ची शहनाज के साथ जयपुर आया था। इस बीच गत दिनों 6 फरवरी की रात आरोपी शादाब और उसकी पत्नी के बीच वापस चलने को लेकर विवाद हुआ। जब रुखसार ने चार-पांच दिन और पीहर में रुकने की बात गई, तो आरोपी शादाब ने नाराज होकर पत्नी के साथ मारपीट की। इस पर रुखसार के भाइयों ने बीच बचाव कर छुड़ाया।
यह भी पढ़ें : शराब समझकर पी लिया बर्तन साफ करने का केमिकल, भीलवाड़ा में चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, जानिए
बच्ची का गला काटकर कर दी हत्या
शादाब की पत्नी रुखसार के बीच हुए विवाद के बाद उस पर पागलपन इतना सवार हुआ कि उसने अपनी 8 महीने की मासूम बच्ची को उसकी मां से छीन लिया। इसके बाद एक कमरे में जाकर गेट बंद कर लिया। इस बीच उसने कैंची से अपनी ही मासूम बेटी शहनाज का कैची से गला काट दिया। इस दौरान मासूम शहनाज की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद बाद आरोपी शादाब ने भी खुद के गले में कैची मारी और फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने का प्रयास किया। इस बीच रुखसार के परिजनों ने गेट तोड़कर देखा, तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान मासूम शहनाज लहू लुहान अवस्था में मिली। जबकि आरोपी शादाब भी घायल अवस्था में था।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का डुप्लीकेट देखा हैं! देखकर चकरा जाओगे कि कौन है यह शख्स, देखिए Video
रुखसार ने पति के खिलाफ कराया हत्या का मामला दर्ज
इधर, आरोपी शादाब को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां बीती रात उसकी हालत में सुधार होने के बाद मालपुरा गेट थाना पुलिस ने पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शादाब का एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ को लेकर जुट गई है। वही 8 महीने की बच्ची की दर्दनाक हत्या की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।
यह भी पढ़ें : अनोखा कारनामा : घर की छत पर कैसे पहुंचा ट्रक! सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा, हैरान कर देगी यह खबर
सांसद हनुमान बेनीवाल ने चलती संसद में बीजेपी सांसद को कहा, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी, जानिए क्यों
