अशोक गहलोत ने तो बुढ़ापे में ‘छोरी’ पैदा की, बीजेपी के यह विधायक क्या बोल गए? Video देखकर लोटपोट हो जाओगे

अशोक गहलोत ने तो बुढ़ापे में ‘छोरी’ पैदा की, बीजेपी के यह विधायक क्या बोल गए? Video देखकर लोटपोट हो जाओगे
Spread the love

जयपुर : राजस्थान विधानसभा में बीते दिनों भजनलाल सरकार की तरफ से बजट पेश किया गया। अब इस बजट पर बहस चल रही है। इसको लेकर सियासी पारे में जमकर हलचल है। इस बीच बीजेपी के वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, जो हमेशा अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिर से कोली ने विधानसभा में ऐसा बयान दिया कि सब हंस कर लोटपोट हो गए। दरअसल, उन्होंने भजनलाल सरकार के बजट की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने राज्य के बजट में कुछ नहीं किया, लेकिन जब चुनाव का नजदीक थे, तब उन्होंने बुढ़ापे में छोरी पैदा कर दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी का बजट, तो जवानी का है। और कांग्रेस का बजट बुढ़ापे का था। इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसको लेकर यूजर्स तरह-तरह के चटकारेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सांसद उम्मेदाराम का ऐलान! अब सड़क पर होगा आरपार, जानिए क्यों सांसद के ऐलान से मच गई खलबली

 

भजनलाल जी ने पहले ही बजट में छोरा पैदा किया, आपने तो छोरी..

बजट बहस के दौरान वैर विधायक बहादुर सिंह कोली बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारा बजट तो जवानी का बजट है। जबकि कांग्रेस का जो बजट आया, वह तो लास्ट के दिनों में बुढ़ापे का था। हमारे भजन लाल जी ने पहला, दूसरा और तीसरा बजट पेश किया। जिसकी प्रदेश में काफी तारीफ हुई। उन्होंने कहा कि भजनलाल जी ने तो पहले ही बजट में छोरा़ पैदा कर दिया। इसके बाद दूसरे और तीसरे में भी छोरा पैदा किया। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना बजट चुनाव के लास्ट में पेश किया था, जो बुढ़ापे का था। उसमें छोरी पैदा की। यह सुनते ही सदन में मौजूद सभी विधायक ठहाके लगाने लगे।

यह भी पढ़ें : गोविंद सिंह डोटासरा भी चौक गए अपने ही डुप्लीकेट शख्स को देखकर, फिर हुआ मजेदार किस्सा, देखिए VIDEO

जवानी का छोरा हमेशा साथ देता है : विधायक कोली

इस दौरान बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली यहां तक भी नहीं रूके। उन्होंने कहा कि इसलिए कहते हैं कि जो जवानी में छोरा़ पैदा करता है। वह हमेशा काम आता है। जबकि गहलोत जी ने बुढ़ापे में छोरी पैदा की। वहां छोरा पैदा नहीं, हुआ इसलिए आज विपक्ष में बैठे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए यह लोग अपने दुख से परेशान है। यह किसी के सुख से परेशान नहीं है।

यह भी पढ़ें : भिवाड़ी फैक्ट्री हादसा : विस्फोट के बाद मानों भूकम्प आ गया हो, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV वीडियो, जानिए अपडेेट

अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में रहते है विधायक कोली

भरतपुर के वैर विधानसभा के बीजेपी विधायक बहादुर सिंह कोली, जो अक्सर अपने विवादित और अजीब गरीब बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। उन्होंने 2024 में पार्टी की एक मीटिंग में महिला सरपंच को सार्वजनिक रूप से चोर कह दिया था। इसका वीडियो काफी वायरल हुआ। लोगों ने उनकी काफी आलोचना भी की। इसी तरह उन्होंने एक प्रशासनिक अधिकारी को विवाद के चलते उन्होंने उल्टा लटकाने की धमकी भी दे डाली। विधानसभा में भी भाजपा विधायक बहादुर सिंह कोली के लगातार विवादित बयान आते रहते हैं।

यह भी पढ़ें : तालाब में डूबी कार में से निकले 2 युवकों के शव, सवा महिने बाद लगा पता, जानिए क्या हुआ उस दिन

गोविंद सिंह डोटासरा भी चौक गए अपने ही डुप्लीकेट शख्स को देखकर, फिर हुआ मजेदार किस्सा, देखिए VIDEO

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!