थाना प्रभारी के सीने में बदमाश ने ठोंक दी गोली, नाकाबंदी में पुलिस पर कातिलाना हमला, जानिए फिर…

थाना प्रभारी के सीने में बदमाश ने ठोंक दी गोली, नाकाबंदी में पुलिस पर कातिलाना हमला, जानिए फिर…
Spread the love

हनुमानगढ़ : राजस्थान के हनुमानगढ़ में शुक्रवार देर रात एक इनामी बदमाश का जमकर दुःसाहस देखने को मिला। इस दौरान बदमाश राजवीर ने थाना प्रभारी के सीने पर फायर कर दिया, लेकिन थाना प्रभारी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। जिसके कारण उनकी जान बच गई। इधर इनामी बदमाश राजवीर और पुलिस के बीच काफी देर तक जमकर मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की फायरिंग में इनामी बदमाश राजवीर को पैर में गोली लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इधर, घटना से जिले में सनसनी मच गई है।

यह भी पढ़ें : टोंक में फिर विस्फोटक, हथियारों का जखीरा! क्या कोई बड़ी साजिश तो नहीं, सुनकर होश उड़ जाएंगे

बुलेट प्रूफ जैकेट ने थाना प्रभारी की बचाई जान

सनसनी फैल देने वाली यह घटना हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बीती देर रात इनामी बदमाश राजवीर को लेकर AGTF की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इस बीच संगरिया के थाना प्रभारी अमर सिंह भी तैनात थे। तभी इनामी बदमाश राजवीर नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो उसने फायरिंग कर दी। इस बीच बदमाश राजवीर की एक गोली थाना प्रभारी अमर सिंह के सीने पर जा लगी। वह तो गनीमत रही कि थाना अधिकारी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। जिसके कारण उनकी जान बच गई।

यह भी पढ़ें : बेग में मिला नवजात बच्चा! भूख के मारे तड़प रहा था, जानिए फिर क्या हुआ

इनामी बदमाश राजवीर को पैर में लगी

नाकाबंदी तोड़कर फरार हो रहे राजवीर और पुलिस के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में राजवीर के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल होकर लहू लुहान हो कर गिर गया। इस पर पुलिस ने तत्काल बदमाश राजवीर को दबोच लिया। बाद में उसे संगरिया के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस और बदमाश राजवीर के बीच हुई मुठभेड़ से जिले में सनसनी फैल गई। इधर, देर रात ही हनुमानगढ़ के एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। वहीं घटना को लेकर हनुमानगढ़ एसपी शनिवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां इस पूरी घटना का खुलासा करेंगे।

यह भी पढ़ें : तेंदुए और सांड की खतरनाक मुठभेड़, 35 सेकंड का Video सोशल मीडिया पर वायरल

गुस्साई नागिन की फुफकार से लोगों के छुटे पसीने, नाग घायल हुआ तो दिखाया प्रचंड रूप

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!