जयपुर : राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के डुप्लीकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ। डोटासरा की तरह दिखने वाला यह शख्स अब राजस्थान में काफी फेमस हो गया। इस बीच सोमवार को डोटासरा की तरह दिखने वाला शख्स नरेश सिंधी जयपुर पहुंचा, जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। इस दौरान एक बार तो डोटासरा भी नरेश सिंधी को देखकर हैरान गए। उन्होंने सबके सामने नरेश सिंधी को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान नरेश बिल्कुल डोटासरा की तरह वेशभूषा पहन कर आएं। जिन्होंने सबका ध्यान खींच लिया।
बीते दिनों एक शादी समारोह के दौरान एक शख्स नरेश सिंधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वह प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की तरह दिखता है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कई प्रतिक्रियाएं दी। इधर, लाडनूं निवासी नरेश सिंधी नामक युवक जो कैटरिंग का काम करता है। नरेश सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय पहुंचा, जहां एक बार तो उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। यहां तक की गोविंद सिंह डोटासरा भी उसे देखकर चैंक कर गए। इस दौरान नरेश सिंधी बिल्कुल डोटासरा की तरह वेशभूषा पहनकर पहुंचे। जिसे देखकर कार्यकर्ताओं ने उसे गमछा हिलाकर डांस करने के लिए कहा। इस पर नरेश ने डोटासरा की तरह गमछा हिला कर डांस किया।
डोटासरा ने खिलाई मिठाई, नरेश बोला: मैं तो फेमस हो गया
इस दौरान नरेश सिंधी ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। उसे देखकर एक बार तो डोटासरा भी हैरान रह गए। नरेश ने डोटासरा से बातचीत करते हुए कहा साहब आज तो मैं भी आप ही की तरह कपड़े पहन कर आया हूं, पहले मुझे कोई नहीं जानता था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मैं तो पूरे राजस्थान में फेमस हो गया। इस पर डोटासरा ने भी ठहाका लगाया। बाद में सबके सामने डोटासरा ने नरेश को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। इस दौरान नरेश बिल्कुल डोटासरा की तरह ही नजर आ रहे थे। जिसे देखकर हर कोई हैरान था।
शादी में वायरल हुआ था डोटासरा के डुप्लीकेट का वीडियो
बता दें कि बीतें दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें एक शख्स जिसका नाम नरेश सिंधी, वह शादी समारोह में हलवा खाता हुआ दिखाई दे रहा था। इस बीच किसी ने उसका यह वीडियो वायरल कर दिया। इस वायरल वीडियो में डोटासरा के भाषण को बैकग्राउंड में आवाज डाली गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह की प्रतिक्रियाएं नजर आई। इधर, डोटासरा से मुलाकात के दौरान नरेश सिंधी ने कहा कि साहब आपने तेजल सुपर डुपर को हिट कर किया। अब इसके बाद मैं आपकी वजह से राजस्थान में हिट हो गया हूं। सब मुझे जानने लगे है।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live