भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें तीन महिला और पुरुष शामिल है। इन श्रमिकों को अनजाने में की गई गलती से अपनी जान गंवानी पड़ी। चारों श्रमिकों का शराब के लालच भारी पड़ गया। इन्होंने शराब समझकर बर्तन साफ करने वाले रासायनिक तरल पदार्थ पी लिया। इससे चारों श्रमिकों की तबीयत खराब हो गई। इस पर लोगों ने इन्हें तत्काल अस्पताल भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चारों की श्रमिकों की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां आलोली गांव में एक शादी समारोह में रतन कंजर निवासी माधोपुर, सुशीला, देवी जमुना देवी और बदामी देवी श्रमिक के रूप में काम गए थे। वहां चारों बर्तन साफ करने का लिक्विड ले आएं। इस बीच उन्होंने रासायनिक लिक्विड को शराब समझ कर पी लिया। इससे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हडकम्प मच गया। लोग चारों श्रमिकों को तत्काल अस्पताल लेकर भागे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
अस्पताल में उपचार के दौरान चारों श्रमिकों ने तोड़ा दम
इधर, चारों श्रमिकों को गंगापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन श्रमिकों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं एक श्रमिक की हालत नाजुक होने के चलते उसे भीलवाड़ा रेफर किया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही भीलवाड़ा की एसपी और कलेक्टर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पुलिस का मानना है कि चारों श्रमिकों ने शराब समझकर बर्तन धोने वाले केमिकल को पी लिया। इसके कारण उनकी तबीयत खराब हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live