पुलिस की पूछताछ सेे नाराज बदमाशों ने कर दी फायरिंग, घटना से मची सनसनी, जानिए क्या हुआ

पुलिस की पूछताछ सेे नाराज बदमाशों ने कर दी फायरिंग, घटना से मची सनसनी, जानिए क्या हुआ
Spread the love

अजमेर/ब्यावर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के ब्यावर जिले में नेशनल हाईवे 48 पर बदमाशों के जमकर हौसला बुलंद नजर आए। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने गश्त कर रही पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में संविदा पर कार्यरत पुलिस गाड़ी के चालक को पेट में गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से लहुलुहान हो गया। बाद में उसे तत्काल अजमेर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, पुलिस पर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में लेडी गैंग का अनूठा कारनामा, रात को चुराती हैं जूते चप्पल, देखिए Video

गश्त के दौरान पुलिस ने सवाल पूछा, तो बदमाशों ने कर दी फायरिंग

हैरान कर देने वाली यह वारदात ब्यावर जिले के विजयनगर क्षेत्र में बीती देर रात सामने आई, जहां पुलिस नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी। इस बीच हाईवे पर बाइक सवार दो युवक घूमते दिखाई दिए। इस पर पुलिस वहां से गश्त करती हुई गुजरी। पुलिस ने गाड़ी ने रोक कर उनसे पूछताछ शुरू की। इस पर दोनों बदमाश भड़क गए और उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में वाहन चालक सीताराम के पेट में गोली लग गई। वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। अचानक हुई घटना से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई। अंधेरा का फायदा उठाकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल सीताराम को अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक होने से उसे अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रैफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : विस्फोट से सब उड़ा देंगे! जयपुर और कोटा में फिर RDX से उड़ाने की धमकी, जानिए अपडेट

पुलिस पर फायरिंग की घटना से मची सनसनी

विजयनगर थाना क्षेत्र में बीती देर रात हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर, सीताराम के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पुलिसकर्मी उसकी कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। ब्यावर के थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार युवकांे की पहचान के लिए नेशनल हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक बदमाश की तो पुलिस ने पहचान कर ली है। इसके चलते उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने संभावना जताई है कि घटना को लेकर जल्द खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पैंथर ने किशोर पर किया हमला, फिर पैंथर के मुंह से निकले झाग, जानिए पैंथर की रहस्यमयी मौत!

पहले भी हो चुकी है, पुलिस पर फायरिंग की घटनाएं

ब्यावर जिले में पुलिस पर फायरिंग की घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी राजस्थान के कई हिस्सों में पुलिस पर फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी है। पांच माह पहले डीग जिले की पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया था। इसके तहत गौ तस्करों का पीछा करते समय हरियाणा बॉर्डर पर गो तस्करों और पुलिस के बीच करीब 2 घंटे तक मुठभेड़ हुईं। इसमें पुलिस और तस्करों की बीच ताबडतोड़ फायरिंग हुई थी। इसमें गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गए थे।

ब्यावर फायरिंग घटना, विजयनगर पुलिस फायरिंग, ब्यावर NH 48 फायरिंग, राजस्थान पुलिस पर फायरिंग,पुलिस गश्त पर हमला, बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग

 

मंत्री मदन दिलावर हुए लापता ! जानिए जयपुर में क्यों लग गए यह पोस्टर

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!