मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के सामने चली हर्ष तोप और बंदूक! पुलिस बस देखती रही
दौसा : राजस्थान में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का एक अलग ही रुतबा हैं। दबंग नेता के रूप में छवि रखने वाले किरोड़ी लाल मीणा अक्सर सियासत की सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच एक बार फिर उनसे जुड़ा हुआ एक मामला सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां दौसा में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत में लोगों ने हर्ष फायरिंग की और तोप छोड़ी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस के अधिकारी भी दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया यूजर्स पुलिस की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग को लेकर सवाल उठाने लगे हैं। यह वीडियो रविवार का बताया गया है, लेकिन अब वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : 150 फिट ऊंचे टावर पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेमी से शादी करवाओ
किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत में हर्ष फायरिंग और चली तोपे
राजस्थान में हर्ष फायरिंग को लेकर कई मामले लगातार सामने आए हैं। यह ताजा मामला दौसा जिले के समलेटी गांव का, जहां कृषि मंत्री किरोड़ीला मीणा के स्वागत में ग्रामीण जमकर उत्साहित हो गए और हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आए। साथ में तोपे भी छोड़ी गई। इसको लेकर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक टोपीदार बंदूक से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान वहां पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन! छात्रा से दुराचार के आरोपी व्याख्याता से छीन ली नौकरी
पुलिस ने चार लोगों के मिला मामला दर्ज किया
इधर, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में जमकर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन पर लोगों ने बड़े सवाल खड़े किए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने फायरिंग करने के मामले में चार युवकों पर मामला दर्ज किया है। इधर, पुलिस का कहना है कि फायरिंग के दौरान गंधक, पोटाश और बारूद उपयोग में लिया गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : हनुमानजी के भजन की तर्ज पर सीएम भजनलाल की तारीफ! सुनकर दंग रह गए लोग
किरोड़ी बोले बोले, जैसे ईरान की तोपे चल रही थी
इधर, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के स्वागत में हर्ष फायरिंग और तोपे चलने की घटना से सियासत में जमकर हलचल है। वहीं किरोड़ी लाल मीणा का बयान भी काफी सुर्खियों में हैं। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज जैसा स्वागत कभी नहीं हुआ। स्वागत के दौरान जो तोपे चल रही थी, मानो ऐसा लग रहा था कि जैसे ईरान में तोपे चल रही हो। उन्होंने अपने इस स्वागत के लिए लोगों का आभार प्रकट किया। अब किरोड़ी लाल मीणा के इस बयान पर बहस छिड़ गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि मंत्री की मौजूदगी में इस तरह की घटना क्या सही है? क्या पुलिस प्रशासन इस मामले पर कार्रवाई करेगा?
यह भी पढ़ें : पायलट और जूली ने बजाया जोरदार नगाड़ा! लोगों ने पूछा इतना जोश क्यों?
अवैध वसूली मेें आईपीएस अधिकारी पर चाबूक! विधायक का करीबी भी आ चुका है गिरफ्त में

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
