अनोखा कारनामा : घर की छत पर कैसे पहुंचा ट्रक! सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा, हैरान कर देगी यह खबर
धौलपुर (दीपू वर्मा) : धौलपुर जिले में इन दिनों एक अनोखा और रोचक नज़ारा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। जिले से जुड़ा एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक घर की छत पर पूरा ट्रक बना हुआ दिखाई दे रहा है। इस ट्रक पर बड़े-बड़े अक्षरों में SLR Dholpur लिखा हुआ है, जिसे देखकर पहली नज़र में कोई भी हैरान रह जाता है। दरअसल, इस ट्रक को बिल्डिंग मेटेरियल के जरिए कारीगरों ने बनाया, जो हूबहू असली ट्रक की तरह दिखता है।
यह भी पढ़ें : एक लाख युवाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, यहां जानिए भजनलाल सरकार का खास प्लान
मकान की छत पर बना दिया ट्रक!
यह अनोखा ट्रक नेशनल हाईवे 44 (NH-44) पर स्थित टीम मोटर्स के सामने एक निजी मकान की छत पर बनाया गया है। जिस मकान मालिक ने बिल्डिंग मटेरियल के जरिए कारीगरों से बनवाया। हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों की नजर जैसे ही इस घर की छत पर पड़ती है, वे स्वतः ही रुककर इसे देखने लगते हैं। कई लोग तो इस अनोखे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिससे यह तेजी से वायरल हो गया है। इधर, मकान मालिक ने बताया कि यह आइडिया उसे अपने मकान को डिफरेंट प्रदर्शित करने के लिए आया। इसके लिए उसने कारीगरों को कहा कि उसकी छत पर इस तरह का निर्माण किया जाए जो हूबहू असली ट्रक की तरह हो।
यह भी पढ़ें : 3 थानों की पुलिस ने की ‘भौकाल’ कार्रवाई, छापेमारी में नशे का मिला जखीरा, पुलिस भी हुई हैरान
जिसने भी इसे देख रह गया दंग
छत पर बनाया गया यह ट्रक पूरी तरह वास्तविक ट्रक की आकृति में तैयार किया गया है। आकार, बनावट और रंग-रूप देखकर ऐसा लगता है, मानो कोई ट्रक सचमुच घर की छत पर खड़ा हो। यही वजह है कि लोग इसे देखकर पहले तो भ्रमित हो जाते हैं और फिर इसकी रचनात्मकता की सराहना किए बिना नहीं रहते। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों में इसे लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ट्रक किसी व्यावसायिक प्रचार से अधिक रचनात्मक सोच और कला का उदाहरण है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में किया चेलेंज, देख लूंगा… आ जाना आगे और पीछे भी, फिर विधानसभाध्यक्ष ने किया बीच-बचाव
सेल्फी पॉइंट के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं लोग
कुछ लोग इसे सेल्फी पॉइंट के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं। हाईवे से गुजरने वाले यात्री खासतौर पर धीमी गति से वाहन चलाकर या रुककर इस अनोखे निर्माण को निहारते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह फोटो “धौलपुर का अनोखा ट्रक”, “छत पर खड़ा ट्रक” और “SLR Dholpur” जैसे कैप्शन के साथ खूब शेयर हो रहा है। कई यूजर्स इसे धौलपुर की पहचान से जोड़ते हुए शहर की रचनात्मकता की तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : चलती विधानसभा में कांग्रेसी विधायक ने किया अश्लील भद्दा इशारा! देखकर आपको भी शर्म आ जाएगी, देखिए Video
सांसद हनुमान बेनीवाल ने चलती संसद में बीजेपी सांसद को कहा, तुम्हें दिक्कत हो जाएगी, जानिए क्यों
