फिल्मी स्टाइल में दो कारे खाई में पलटी, फिर लोगों में मच गई चीख पुकार, जानिए कैसे

फिल्मी स्टाइल में दो कारे खाई में पलटी, फिर लोगों में मच गई चीख पुकार, जानिए कैसे
Spread the love

डीग/भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के डीग जिले में एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसे देखकर लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए। इस दौरान दो कारे फिल्मी स्टाइल में एक मोड़ पर बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में एक दूसरे पर पलट गई। इस भीषण हादसे में दोनों कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कांमा और भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के उद्यमी की दिल्ली में निर्मम हत्या, हत्यारों ने कर दिया छलनी-छलनी, हैरान कर देगी खबर

फिल्मी स्टाइल में यूं खाई में पलट गई कारे

हैरान करने वाला यह सड़क हादसा डीग जिले के कामा क्षेत्र में स्थित कामां बरसाना मार्ग पर हुआ। जिसमें केपी ड्रेन के समीप एक विकट मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण दो कारें बेकाबू होकर सड़क किनारे गहरी खाई में एक-दूसरे के ऊपर पलट गईं। इस भीषण सड़क हादसे में रवि, नैम सिंह, रविन्द्र सिंह एवं जितेन्द्र निवासी महरावली (यूपी) समेत 7 लोग घायल हो गए। जिनमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। इनमें कुछ घायलों की हालत गंभीर होने से उन्हें भरतपुर रैफर किया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : बोर्ड की परीक्षा देने निकला छात्र अचानक हुआ गायब! फिर रहस्यमय तरीके से मिला, जानिए क्या हुआ

विकट मोड़ से होते हैं आए दिन बड़े हादसे

जानकारी अनुसार केपी ड्रेन (नहर) के पास खतरनाक विकट मोड है। इस पर आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मोड़ पर PWD विभाग द्वारा कोई चेतावनी बोर्ड या संकेतक नहीं लगाया गया है। वाहन चालक अचानक आए मोड़ का अंदाजा नहीं लगा पाते। इससे सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। बताया जा रहा है कि रवि, नैम सिंह, रविन्द्र सिंह एवं जितेन्द्र निवासी महरावली सहित कुल 7 लोग कामां के पल्ला में आयोजित एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कामां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत कामां के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को खाई से बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : “विधानसभा में बहस से पहले क्यो बदला गेम”, भगोड़ी सरकार कहकर टीकाराम जूली ने यह बताई बड़ी वजह

विधानसभा से भग गया विपक्ष! सरकार बनाम विपक्ष का जमकर घमासान, CM ने दी बहस की चुनौती, जानिए सच्चाई

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!