150 करोड़ रुपए की ठगी! गांव के लोगों को फंसाया जाल में, हैरान कर देगी यह क्राइम स्टोरी

150 करोड़ रुपए की ठगी! गांव के लोगों को फंसाया जाल में, हैरान कर देगी यह क्राइम स्टोरी
Spread the love

डीग : राजस्थान के डीग जिले में कुछ बदमाशों ने डेढ़ सौ करोड रुपए की ठगी का बड़ा खेल कर दिया। इस खेल में उन्होंने लोगों को शादी करवाने के नाम पर अपनी जाल में फंसाया और इसके बाद फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मैरिज ब्यूरो गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हैरान कर देने वाली बात है कि इन बदमाशों ने हजारों लोगों को अपना शिकार बनाया। उन पर अब तक करीब 50 मामले दर्ज हैं। इधर, पुलिस को पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।

यह भी पढ़ें : कोटा में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच ताबडतोड़ फायरिंग, दहशत में लोग घरों में घुस गए

शादी करवाने के नाम पर डेढ़ सौ करोड रुपए का खेल

डीग जिले की पुलिस ने इस ठगी का बड़ा खुलासा किया है। जिसमें हजारों लोगों को अपने शिकार में फंसा चुके हैं। करीब डेढ़ सौ करोड रुपए की ठगी की गई। इस दौरान फर्जी मैरिज ब्यूरो चलाकर बदमाशों ने गांव के सीधे-साधे लोगों को फंसाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैरिज ब्यूरो के संचालक आरोपी सैकुल और असरू को गिरफ्तार किया। जो पहले भी गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन काफी समय से फरार चल रहे थे। जिन्हें पुलिस काफी समय से ढूंढ रही थी।

यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी ने SP पर निकाला गुस्सा, कलेक्टर भी देखते रहे गुस्से को, देखिए Video

लोगों का विश्वास जीतकर, फिर कर दिया ठगी का खेल

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित किया। जिन्होंने पहले तो ठगी से पहले लोगों का विश्वास जीता। बदमाशों ने यह प्रचार किया कि लड़की की शादी करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपए जमा कराने होंगे। उन्होंने लड़की को शादी में 70000 रुपए नगद, दहेज का सामान और मोटरसाइकिल दिए जाएंगे। इस बीच बदमाशों ने कई शादियां भी कार्रवाई, ताकि वह लोगों को विश्वास हो सके। इस बीच बदमाशों ने कई गांवों में अपने एजेंट बिठाकर गोरख धंधा शुरू कर दिया। बाद में फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालक ठगी का पैसा लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : वनकर्मी पर बजरी माफियाओं का टूटा कहर, ट्रैक्टर ट्राॅली से कुचल दिया, इलाके में मच गई सनसनी

अभी तो पुलिस के सामने और खुलेंगे राज

पुलिस के अनुसार दोनों मैरिज ब्यूरो संचालक पूर्व में भी गिरफ्तार हो चुके हैं। लेकिन जमानत का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने अपना भेष बदलकर फरारी कटी। बाद में पुलिस ने मुखबिर के जरिए उनका पता किया और उन्हें दबोच लिया। इधर, पुलिस गिरफ्तार फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालकों के संचालकों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। संभावना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद गैंग के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें : पुलिसकर्मी को स्कार्पियों कार ने कुचलने का किया प्रयास, घटना से मच गई सनसनी, देखिए Video

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!