तहसीलदार को कहा, ‘तू भाग कैसे रहा है? जो खाया है नाक से निकाल दूंगा’, पूर्व विधायक ने दिखाई दंबगई, देखिए Video
दौसा : राजस्थान के दौसा में अधिकारियों के साथ तनातनी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला और मंडावर के तहसीलदार प्रकाश मीणा के बीच देखने को मिली। दरअसल, यह विवाद सफाई कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं मिलने के कारण हुआ। इसको लेकर सफाई कर्मी विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला वहां पहुंच गए। उन्होंने तहसीलदार और कार्यवाहक इओ की जमकर क्लास लगा दी। दोनों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई। जिसमें हुडला ने यहां तक कह दिया कि जो खाया है, उसे नाक से निकाल दूंगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : विधानसभा में विधायकों के बीच हाथापाई की नौबत! टीकाराम जूली अब सदन नही चलने देंगे, जानिए क्यों
जो भी खाया है, उसे नाक से निकाल दूंगा : हुडला
दरअसल, यह विवाद मंडावर नगर पालिका से जुड़ा हुआ है, जहां सफाई कर्मियों को 4 महीने से वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा हैं। इसके कारण सफाई कर्मी बुरी तरह परेशान हैं। नगर पालिका के बाहर सफाई कर्मियों ने धरना प्रदर्शन देकर जमकर विरोध किया। इस बीच पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला भी मौके पर पहुंच गए और ठेकेदार को बुलाने की मांग करने लगे। इस बीच तहसीलदार और कार्यवाहक ईओ प्रकाश मीणा बाइक से बैठकर कहीं जा रहे थे। इस पर पूर्व विधायक हुडला उन्हें रोक लिया और तू तड़ाक करते हुए जमकर फटकार लगाई। हुडला ने यहां तक धमकी दे दी कि जो लूट खसौट की है, मुंह से खाया है, तो नाक से निकाल दूंगा।
यह भी पढ़ें : शादी में बज रहा था डीजे, फिर वही डीजे बन गया काल, 2 मासूम की दर्दनाक मौत, 3 जने घायल, जानिए कैसे
हुडला ने तहसीलदार को कहा तू भाग कैसे रहा है ?
इस दौरान सफाई कर्मियों की विरोध के चलते पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुडला मौके पर पहुंचे तो तहसीलदार और कार्यवाहक ईओ प्रकाश मीणा एक व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे थे। इस बीच पूर्व विधायक हुडला ने पैदल जाकर तहसीलदार प्रकाश मीणा को पकड़ लिया और लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि तू भाग कर कहां जा रहा है, जनता का नौकर है। इस दौरान पूर्व विधायक ने तू तड़के के साथ तहसीलदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब मैं तुझे आवाज लग रहा हूं, तो तू रुक क्यों नहीं रहा है? जनता का पैसा खाने नहीं दूंगा। इस दौरान सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि उनके वेतन में से कभी हजार रुपए तो कभी 2300 काटे जा रहे हैं। पता ही नहीं यह कटौती किस बात की है। सफाई कर्मियों बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें राशन खरीदने में भी परेशानी हो रही है। दुकान वाले भी उधार देने के लिए मना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 6 RDX बम से होंगे एक साथ ब्लास्ट, उड़ जाएंगे चीथड़े, राजधानी में फिर मिली बम से उ़ड़ाने की धमकी, जानिए कहां
कांग्रेस के विधायक का भी हुआ था तहसीलदार से विवाद
बता दें कि दौसा में जनप्रतिनिधियों की अधिकारियों से बहस का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले दौसा में विधायक डीसी बैरवा का अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान वहां के तहसीलदार गजानंद मीना अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे थे। इस बीच विधायक डीसी बैरवा ने इस कार्रवाई का विरोध किया, तो उनकी तहसीलदार के साथ तीखी बहस हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस मामले में शिकायत करने पर तहसीलदार को विधानसभा में तलब किया गया। इस मामले में विधानसभा समिति की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत ने तो बुढ़ापे में ‘छोरी’ पैदा की, बीजेपी के यह विधायक क्या बोल गए? Video देखकर लोटपोट हो जाओगे
मुंह में ठूंस दी पिस्टल और कहा जिंदा रहना है नहीं, राजस्थान में बदमाशों का यह कैसा “कहर”
