पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद ने डीएसपी को किया चैलेंज, जो करना है वह कर लो
जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर में नेशनल हेराल्ड के मामले को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद और डीएसपी के बीच जमकर बहस हो गई। इस दौरान पूर्व मंत्री ने डीएसपी को चैलेंज कर दिया। डीएसपी को कह दिया कि हम तो कलेक्ट्रेट के आगे ही प्रदर्शन करेंगे, आपको जो करना हो कर लो। पूर्व मंत्री और डीएसपी के बीच तनातनी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें : अलवर हादसे में तीन जने जलकर हुए खाक, हाईवे पर मच गई खलबली, देखिए Videoयह भी पढ़ें :
पूर्व मंत्री ने डीएसपी को किया चैलेंज
दरअसल, जैसलमेर में कांग्रेस कमेटी की ओर से नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हनुमान चौराहे पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला दहन किया। इससे पहले जब कांग्रेसी नेता कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के लिए घुसने लगे, तो वहां मौजूद डीएसपी रूप सिंह और पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद के बीच तीखी बहस हो गई। इस पर भडक कर पूर्व मंत्री ने डीएसपी को चैलेंज कर दिया कि ‘हम तो कलेक्ट्रेट के आगे ही प्रदर्शन करेंगे, आपको जो करना है कर लो।’ इस दौरान मामले में बढ़ा तो डीएसपी ने पूर्व मंत्री से फिर समझाइश की, तब जाकर मामला शांत हुआ और कांग्रेसी नेताओं ने हनुमान चौराहे पर जाकर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : जिला कलेक्टर जमकर बरस पड़ी कर्मचारियों पर, फटकार से मच गया हड़कंप

कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करने पर अड़े थे कांग्रेसी
दरअसल, इस विवाद की शुरुआत तब हुई, जब जिला कांग्रेस कमेटी नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रदर्शन करने जा रही थी। इस दौरान कांग्रेस कलेक्ट परिसर में यह प्रदर्शन करना चाहती थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से वहां मौजूद डीएसपी रूप सिंह तैनात थे। जब कांग्रेसी नेता प्रदर्शन करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने लगे, तो वहां मौजूद डीएसपी रूप सिंह ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान नेताओं से उनकी काफी देर तक बहस हुई।
राजस्थान न्यूज़, जैसलमेर न्यूज़, जैसलमेर कांग्रेस प्रदर्शन, नेशनल हेराल्ड मामला, पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद, पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद DSP बहस, कांग्रेस प्रदर्शन राजस्थान, कलेक्ट्रेट प्रदर्शन जैसलमेर, कांग्रेस कार्यकर्ता जैसलमेर
यह भी पढ़ें : भीलवाड़ा मेें डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा पर भड़क गए पत्रकार, बहस का वीडियो वायरल
एसीबी और पुलिस हो गए आमने सामने, पुलिसकर्मी ने एसीबी टीम से धक्का मुक्की की, जानिए पूरा मामला
