मंत्री किरोड़ी बाबा ने करोड़ों के घोटाले का फोड़ा ‘बम’, खुद जांच पड़ताल कर घोटाले को रोकने ऐसे पहुंच मंत्री, जानिए फिर
चूरू/जयपुर : प्रदेश के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा एक बार फिर एक्शन मोड पर हैं। उन्होंने फसल बीमा योजना में गड़बड़ी को लेकर शुक्रवार को चुरू जिले में सिंघम एक्शन दिखाया। इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खुद एसबीआई ब्रांच पहुंच गए, जहां उन्हें देखकर बैंक के अधिकारियों में खलबली मच गई। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने खुद मौजूद रहकर फसल बीमा योजना में हुई गड़बड़ी को लेकर जांच पड़ताल की। इस दौरान फसल बीमा में फर्जी तरीके से बेनाम जमीनों पर 9 करोड रुपए का बीमा क्लेम उठाने का मामला सामने आया है। इधर, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक ने किया था अश्लील इशारा, विधानसभा में हुआ हंगामा, जानिए अब क्या होगी बड़ी कार्रवाई
बैंक में खुद ही जांच करने पहुंच गए, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा
चूरू जिले में फसल बीमा योजना के तहत क्लेम उठाने के कई मामलों की शिकायत कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के पास पहुंच रही थी। इसको लेकर अचानक उन्होंने शुक्रवार को कार्रवाई करने का मन बनाया। उसके बाद मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खुद चुरू जिले के सालासर में एसबीआई बैंक पहुंच गए, जहां बैंक के अधिकारियों ने उन्हें देखा तो हड़कंप मच गया। इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने खुद फसल बीमा योजना के दस्तावेजों की जांच की। इसमें सामने आया कि 71 मामले ऐसे हैं, जिनमें फर्जी किसानों के नामों पर बेनाम जमीनों का क्लेम उठा लिया गया। क्लेम की यह राशि 9 करोड रुपए के आसपास है। इस मामले को लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पूरे मामले की तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : शराब समझकर पी लिया बर्तन साफ करने का केमिकल, भीलवाड़ा में चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत, जानिए

बैंक और कंपनी के अधिकारियों की जेब में जाने वाले थे 12 लाख रुपए
इस दौरान मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि बैंक और कंपनी के अधिकारियों ने मिली भगत करके बेनाम जमीनों पर फर्जी बीमा क्लेम उठा लिया, जो इस बैंक में 9 करोड़ रुपए है। इस दौरान कई किसानों की प्रीमियम राशि काटी गई। उन्होंने बताया कि इस तरह के फर्जी 71 मामले हैं, जिनमें न तो किसानों के नाम है, ना जमीन का उल्लेख है, ना रकबा और न खसरा नंबर है। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि इसमें प्रत्येक किसान के नाम पर 12 लाख रुपए का क्लेम बनता है, जो सीधे-सीधे क्लेम माफियाओ, बैंक और कंपनी के अधिकारियों की जेब में जाने वाला है, उसे मैं रोकने के लिए आया हूं। अब तक इस बैंक में 15 लाख रुपए का चूना लग चुका है, किसानों की प्रीमियम कर चुकी है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का डुप्लीकेट देखा हैं! देखकर चकरा जाओगे कि कौन है यह शख्स, देखिए Video
क्लेम माफिया, बैंक और कंपनी मिलकर लगा रहे हैं सरकार को चुना
इस दौरान मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि फसल बीमा के तहत प्रीमियम किसान को देनी होती है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार का 50-50 प्रतिशत अंश होता है। इसके बाद जिस भी किसान को फसल में नुकसान पहुंचता है, उसे यह मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एसबीआई बैंक की इस शाखा में 71 ऐसे मामले हैं, जो फर्जी पाए गए हैं। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह घोटाला कितना बड़ा हो सकता है। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि सीधे-सीधे माफिया, बैंक और कंपनी के अधिकारी मिलकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने की तैयारी कर रहे हैं। माफिया लोग किसानों की प्रीमियम कटवाकर करोड़ों का घोटाला कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अनोखा कारनामा : घर की छत पर कैसे पहुंचा ट्रक! सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा, हैरान कर देगी यह खबर
15 सौ किसानों के नाम पर साढ़े 11 सौ करोड रुपए का बड़ा घोटाला
मीडिया के सवाल पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दावा किया है कि फसल बीमा योजना घोटाला प्रदेश के कई हिस्सों में हुआ है। उन्होंने कहा कि इसके तहत करीब 15000 किसानों के नाम पर करोड़ों रुपए का बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने इस घोटाले को करीब साढ़े 11 सौ करोड रुपए का बताया। उन्होंने कहा कि मैं यहां तक आया हूं, तो जरूर कार्रवाई होगी। FIR भी दर्ज होगी और मुख्यमंत्री से मिलकर इस मामले में एसओजी से जांच करवाने की बात कहूंगा। उन्होंने बताया कि विभाग इस पूरे मामले की जांच कर पुलिस में मामला दर्ज करवाएगा।
यह भी पढ़ें : चलती विधानसभा में कांग्रेसी विधायक ने किया अश्लील भद्दा इशारा! देखकर आपको भी शर्म आ जाएगी, देखिए Video
पिता ने ही मासूम बच्ची की कर दी निर्मम हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी घटना, हैरान कर देगी वजह
