चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में एक सांड और तेंदुए के बीच जोर आजमाइश का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल, यह वीडियो मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र से है। जहां एक सांड और तेंदुए के बीच जमकर संघर्ष देखने को मिला। तेंदुए ने सांड की गर्दन को दबोच लिया, लेकिन सांड ने हार नहीं मानते हुए तेंदुए का जमकर जवाब दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हैरान कर देने वाला यह वीडियो चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा से सामने आया है, जहां 10 जनवरी की शाम का यह घटनाक्रम बताया जा रहा है, जिसे एक टीचर ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। दरअसल एक सांड मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र से गुजर रहा था। इस बीच उस पर घात लगाए हुए एक तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसने सांड की गर्दन को अपने जबड़े से जकड़ लिया, लेकिन सांड ने इसका जोरदार मुकाबला किया। वह तेंदुए को घसीटता हुआ अपने पैरों से ठोकरे मारता रहा। करीब 35 सेकंड तक दोनों के बीच जमकर जोर आजमाइश हुई। उसके सांड ने खुद को छुड़ा लिया। वहीं डर के मारे तेंदुए भाग छुटा।
इधर, सांड और तेंदुए के बीच की टक्कर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इलाके में तेंदुए के मूवमेंट के बाद लोगों में सनसनी मची हुई है। इसको लेकर वन विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की नसीहत दी है। यह वीडियो एक शिक्षक ने बनाया था, जो वहां से ड्यूटी के दौरान अपने घर लौट रहा था। वन विभाग ने मुकुंदरा टाइगर रिजर्व क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को पूरी सावधानी बरतने को कहा है। बता दें कि मुकुंदरा क्षेत्र में तेंदुए की मूवमेंट लगातार सामने आती रही है।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live