BREAKING NEWS : विधायक की गाड़ी ने पूर्व सरपंच को उड़ा दिया, घटना में हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरी घटना

BREAKING NEWS : विधायक की गाड़ी ने पूर्व सरपंच को उड़ा दिया, घटना में हुई दर्दनाक मौत, जानिए पूरी घटना
Spread the love

हिंडोली/बूंदी (इस्लाम खान) : राजस्थान के बूंदी में एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया। इसमें एक विधायक की कार ने एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी पर सवार पूर्व सरपंच की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया और हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत करवाया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर बासनी गणेशजी मंदिर के समीप शनिवार सुबह हुआ।

यह भी पढ़ें : चोरी करते हुए लोगों ने पकड़े युवक, फिर हाथ पैर बांधकर कर दिया बुरा हाल, देखिए Video

विधायक

विधायक की गाड़ी से पूर्व सरपंच की मौत

जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच बाबू मोहन मीणा (करीब 55 वर्ष) पुत्र गंगाराम मीणा निवासी उमर अपनी स्कूटी पर सवार होकर देवली की दिशा में आ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि पूर्व सरपंच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो की फ्रंट नंबर प्लेट पर ‘विधायक’ लिखा हुआ है, जिसे देख स्थानीय लोग और अधिक परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मृतक के शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें : फिर से दहल गया भिवाड़ी! तेज धमाकों से गोदाम में लगी भीषण आग, लोग घरों से भाग छूटे

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने काटा जमकर बवाल

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करते हुए जमकर बवाल काटा। जिससे राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर एम्बुलेंस और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन प्रदर्शनकारी उचित कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि मृतक बाबू मोहन के पिता भी पूर्व में विधायक रह चुके हैं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने और जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है, वहीं विधायक लिखी गाड़ी की मौजूदगी ने मामले को संवेदनशील बना दिया है। इधर, दावा किया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी खानपुर के कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर की है।

यह भी पढ़ें : फिर टूटा शादी में डीजे गाड़ी का कहर! पांच बच्चे आए करंट की चपेट में, रोंगटे खड़े कर देगा यह Video

राजस्थान में अब साइबर अपराधियों की नही होगी खैर! सरकार का यह जान लीजिए ‘खास प्लान’

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!