भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक सरकारी स्कूल में स्कूल की मर्यादा को तार तार कर दिया गया। क्लास 12वीं की विदाई पार्टी के नाम पर अश्लील गानों पर छात्राओं और टीचर्स ने अश्लील गानों पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, स्कूल में विदाई पार्टी में अश्लील गानों पर छात्रों और महिला टीचर्स के डांस को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। यह मामला उजागर होते ही शिक्षा विभाग में भी हड़कंप पर मच गया है। वहीं लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या स्कूल में बच्चों को यही संस्कार दिए जाते हैं?
हैरान कर देने वाला यह मामला भीलवाड़ा जिले के शक्करगढ़ गांव का है, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 12 की विदाई पार्टी के दौरान यह नजारा देखने को मिला। विदाई पार्टी के इस कार्यक्रम में समाज की मर्यादाएं दरकिनार कर दी गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्कूल के मंच पर “छत पर सोया था बहनोई” समेत अश्लील पंजाबी गाने बजते सुनाई दे रहे हैं, जिन पर छात्राएं और महिला शिक्षिकाएं जमकर झूम रही हैं।
विदाई पार्टी में अश्लील गानों पर डांस से लोगों में रोष
इधर, लोगों का कहना है कि जिस स्थान को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, वहाँ इस तरह के फुहड़ प्रदर्शन ने स्थानीय लोगों और अभिभावकों में रोष पैदा कर दिया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या भविष्य गढ़ने वाले शिक्षक ही अब बालिकाओं को फूहड़ता का पाठ पढ़ाएंगे? जहां टीनएजर्स बच्चे तो यह भूल कर ही रहे हैं। वही शिक्षिकाएं भी इसमें पीछे नहीं है। जबकि उन्हें इस तरह के गाने रोक कर संस्कृति और परंपरागत गानों पर नृत्य करना चाहिए।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने जारी किया स्कूल को नोटिस
इस शर्मनाक घटना के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीईओ जहाजपुर, शिखा राणा ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “विद्यालय में अशोभनीय और फुहड़ गानों पर आयोजित कार्यक्रम को अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। इस कृत्य के लिए जिम्मेदार और दोषी अध्यापकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।” हालांकि बड़ा प्रश्न नहीं है कि केवल नोटिस देने से शिक्षा के मंदिर की गरिमा लौटेगी।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live