150 फिट ऊंचे टावर पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेमी से शादी करवाओ

150 फिट ऊंचे टावर पर युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा! प्रेमी से शादी करवाओ
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया, जहां प्रेमी से शादी करने की जिद में एक युवती शोले फिल्म की तर्ज पर वीरू बन गई। वह डेढ़ सौ फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी। इसको लेकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 5 घंटे की मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतारा, तब जाकर लोगों ने राहत के सांस ली।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन! छात्रा से दुराचार के आरोपी व्याख्याता से छीन ली नौकरी

प्रेमी से शादी करने की जिद में युवती बनी वीरू

हैरान कर देने वाला यह मामला बयाना के सदर थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा में सोमवार को प्रेम प्रसंग का मामला हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। जानकारी के अनुसार गांव की 20 वर्षीय युवती अपने प्रेमी मोनू चौधरी से शादी की जिद को लेकर करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और झील चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने में जुट गई। युवती गांव के ही युवक मोनू से प्रेम विवाह करना चाहती थी, लेकिन उसके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर युवती टावर पर चढ़ गई।

यह भी पढ़ें : भरतपुर में सीएमएचओ का शर्मनाक चेहरा! महिला की मौत के सवाल पर मुस्करा गए

5 घंटे की मशक्कत के बाद युवती को उतारा नीचे

इस दौरान पुलिस ने युवक को मौके पर बुलाकर युवती को समझाने की कोशिश शुरू की। एसडीएम और एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे, वहीं एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस टीमों और एंबुलेंस भी पहुंच गई। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए एसडीआरएफ टीम ने टावर के चारों ओर जाल बिछाया। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार वैशाली धाकड़ ने युवती से लगातार समझाइश की। बाद में करीब साढ़े 5 घंटे बाद युवती मान गई और सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस युवती और उसके प्रेमी को बयाना लेकर आई, जहां सरकारी अस्पताल में युवती का उपचार कराया गया। बाद में पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : अवैध वसूली मेें आईपीएस अधिकारी पर चाबूक! विधायक का करीबी भी आ चुका है गिरफ्त में

शिक्षा मंत्री का बड़ा एक्शन! छात्रा से दुराचार के आरोपी व्याख्याता से छीन ली नौकरी

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!