ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी बाइक को रौंद दिया, रोंगटे खड़े कर देगी तस्वीरे, जानिए फिर
भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में सोमवार को एक रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया, जहां जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर रेड लाइट के समीप खड़ी एक बाइक को एक ट्रेलर ने कुचल दिया। इस दौरान जिसने भी लोगों ने यह नजारा देखा, तो उनके होश उड़ गए। वह तो गनीमत रही कि बाइक चालक इस घटना में बच गया, उसने कूद कर अपनी जान बचाई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इधर, हादसे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : महिला पुलिस अधिकारी के साथ ही कर दी अश्लील हरकत! फिर सरेआम बदमाश की यूं लगा दी क्लास, जानिए
रेड लाइट पर खड़ी बाइक को रौंद दिया
हैरान कर देने वाला यह हादसा भरतपुर शहर के व्यस्ततम सारस चौराहा क्षेत्र में स्थित केवलादेव घना पक्षी विहार के मुख्य द्वार के सामने नेशनल हाईवे 21 (जयपुर-आगरा राजमार्ग) पर सामने आया। इस दौरान ट्रैफिक सिग्नल पर लाल लाइट होने के कारण रुके वाहनों को पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस बीच ट्रेलर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू ट्रेलर ने सिग्नल पर खड़ी एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से ट्रेलर के पहियों के नीचे फंस गई।
यह भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल में दो कारे खाई में पलटी, फिर लोगों में मच गई चीख पुकार, जानिए कैसे

हादसे में बाल बाल बचे युवक और युवती ☝️
बाइक सवाद युवक और युवती ने कूद कर बचाई
इस दौरान गनीमत रही कि बाइक पर सवार युवक और युवती समय रहते कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। युवक ने कैप पहनी हुई थी और दोनों ही सुरक्षित हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं माना, क्योंकि बाइक के परखच्चे उड़ चुके थे लेकिन सवार सकुशल रहे। हादसे के बाद हाईवे भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात बाधित होने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के उद्यमी की दिल्ली में निर्मम हत्या, हत्यारों ने कर दिया छलनी-छलनी, हैरान कर देगी खबर
पूर्व सांसद सुखबीर सिंह ने मुस्लिम महिला से क्यों लिया था कम्बल, इसकी सही वजह आई सामने! जानिए क्यों?
