ब्यावर (भूपेंद्र दत्त) : राजस्थान के ब्यावर जिले में समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत (Avinash Gahlot) के एक बयान से बवाल मच गया हैं। दरअसल, ब्यावर जिला कोर्ट को बर में ले जाने के बयान से वकीलों में रोष व्याप्त हैं। इसको लेकर शुक्रवार को ब्यावर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वकीलों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। साथ ही मंत्री अविनाश गहलोत के विरोध में नारे बाजी की और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।
जिला कोर्ट की शिफ्टिंग के बयान से वकीलों में आक्रोश
बता दंे कि कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने बीते दिनों ब्यावर कोर्ट को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ब्यावर की जिला कोर्ट को बर और निमाज के बीच ले जाने का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को लेकर अब ब्यावर जिला संगठन में आक्रोश है। वकीलों ने मंत्री के इस प्रस्ताव पर नाराजगी जताई। इस दौरान शुक्रवार को वकीलों ने एकजुट होकर ब्यावर में मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। साथ ही मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जिला अभिभाषक संघ के वकीलों ने ब्यावर जिला कोर्ट को ब्यावर में ही रखने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जिला कोर्ट को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
सीएम के नाम ज्ञापन में वकीलों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
प्रदर्शन के बाद जिला अभिभाषक संघ के वकीलों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। ज्ञापन में वकीलों ने लिखा कि मंत्री अविनाश गहलोत ब्यावर की जिला कोर्ट को अन्यत्र शिफ्ट करना चाहते हैं। जिससे सभी वकीलों में आक्रोश व्याप्त हैं। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की है कि ब्यावर कोर्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने का जो प्रस्ताव है, उसे रद्द किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वकीलों की तरफ से उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ज्ञापन पर जिला अध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापत समेत कई अभिभाषकों के हस्ताक्षर मौजूद है।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live
We use cookies and analytics to improve your experience. By continuing to use our site, you agree to our data collection practices. Please review our privacy policy for details.