महिलाओं ने पुलिस की पकड़ ली लाठिया, फिर हुई धक्का मुक्की, जानिए महिलाओं ने क्यों किया बवाल
बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर जिले में हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइन को लेकर किसानों का जमकर बवाल हुआ। इस दौरान किसान ट्रैक्टरों के साथ बाड़मेर के लिए रवाना हो गए। इस बीच पुलिस ने किसानों को रोक लिया। किसानों के साथ महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल थी। इस दौरान पुलिस की किसानों और महिलाओं से जमकर झड़प हुई। यहां तक की महिलाओं ने पुलिस की लाठियां पकड़ ली। महिलाओं और पुलिस में जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद आक्रोशित किसान राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए, जहां देर रात प्रशासन किसानों से समझाइश करता रहा।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस सरकार में मदन दिलावर पक्का जेल जाएंगे! जानिए गोविंद डोटासरा ने क्यों दे डाली खुली चेतावनी
पुलिस ने रोका तो, महिलाओं ने पकड़ ली लाठियां
बाड़मेर की बायतु क्षेत्र के भोजासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइन को लेकर यह विवाद जारी है। इसको लेकर किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन किसानों केे मुआवजे की मांग अभी तक मानी गई। इससे आक्रोशित किसान सोमवार को ट्रैक्टर लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय की तरफ रवाना हो गए। किसानों के बढ़ते हुए बवाल को देखकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और किसानों को निंबोनियां की ढाणी के टोल प्लाजा पर रोक लिया। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाएं पुलिस के सामने हो गई। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो महिलाओं ने पुलिस की लाठियां पकड़ ली और दोनों मेें धक्का मुक्की हुई। बाद में आक्रोशित किसानों ने टोल प्लाजा के समीप धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें : खेजड़ी को बचाने के लिए अपना इस्तीफा दे दूंगा, जानिए कौन हैं, एएसपी जिनकी सोशल मीडिया से मचा हडकम्प
देर रात तक किसानों से प्रशासन की वार्ता रही जारी
इधर, टोल प्लाजा पर किसानों का बवाल देखकर बाड़मेर के एसडीएम यथार्थ शेखर और डीएसपी रमेश शर्मा सहित कई पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता करने का प्रयास किया। इस दौरान किसान अपनी मांग को लेकर किसान अड़े रहे। अधिकारियों ने किसानों को काफी समझाया, लेकिन किसान नहीं माने। इस स्थिति में वहां भारी संख्या में पुलिस और आरएएसी के जवान वहां तैनात हो गए। किसानों की मांग थी कि बाड़मेर कलेक्टर जब तक वार्ता के लिए नहीं आएगी। उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। इधर, टोल प्लाजा पर किसान रात तक डटे रहे।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस सरकार में मदन दिलावर पक्का जेल जाएंगे! जानिए गोविंद डोटासरा ने क्यों दे डाली खुली चेतावनी
इसलिए हाई टेंशन लाइन का किसान कर रहे हैं विरोध
बता दें कि बाड़मेर जिले के बायतु में खेतों में 765 केवी की डबल ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। यह लाइन खेतों के ऊपर से निकल रही है। इसको लेकर किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि कंपनी की ओर से उनके खेतों पर यह कार्य किया जा रहा है। इससे उनकी फसले खराब हो रही है, लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। इसको लेकर बीते दिनों भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसमें खेत में ट्रांसमिशन लाइन के कार्य के चलते फसलेे नष्ट करने का आरोप लगाते हुए किसान विरोध कर रहे थे। वही फसल खराब होने के कारण एक महिला रोती हुई नजर आई, वह पुलिस और अधिकारियों के हाथ जोड़कर मिन्नते करती हुई नजर आ रही थी।
यह भी पढ़ें : फेयरवेल पार्टी के नाम पर रईसजादों का कैसा हुडदंग? सड़कों पर उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल
च्यवनप्राश के 75 डिब्बों के पीछे क्या है कहानी? जो सीएम भजनलाल ने मंच से ही लगा दी क्लास, जानिए
