बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में 12वीं क्लास के एक छात्र के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाली दरिंदगी सामने आई। इससे पहले नाबालिग छात्र बोर्ड की परीक्षा देने के लिए सेंटर पर आया था। इस बीच एक बोलेरो कार में कुछ बदमाश आएं, जिन्होंने सरेआम परीक्षा केंद्र घुसकर छात्र को घसीटते हुए अपहरण कर लिया। इस दौरान छात्र अपने को बचाने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन उसे स्कूल में किसी ने भी बचाने की कोशिश नहीं की। छात्र को अपहरण कर ले जाने का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपहरण करने के बाद बदमाशों ने नाबालिग छात्रा के साथ जमकर दंरिदगी की। उसकी उंगलियां तोड़ दी और नाखून उखाड़ दिए। बाद में पीड़ित छात्र को लहू लुहाल अवस्था में सड़क किनारे छोड़कर भाग गए।
हैरान कर देने वाला यह मामला बाड़मेर जिले के बीजराड़ पुलिस थाना क्षेत्र का है, जहां एक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र, जो बोर्ड की परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्र पर एग्जाम देने आया। इस बीच बोलेरो में आए कुछ बदमाश युवक उसका स्कूल के अंदर से अपहरण कर ले जाने लगे। इसको लेकर एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश स्टूडेंट को घसीटते हुए ले जा रहे हैं। छात्र खुद को बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाता रहा, लेकिन स्कूल में किसी भी व्यक्ति का दिल नहीं पसीजा, जो उसे बचा सके। सोशल मीडिया में सामने आया यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
बदमाश छात्र को क्लासरूम से घसीटते हुए अपहरण कर ले गए। इसके बाद बदमाश छात्र को सुनसान स्थान पर ले गए, जहां बेरहमी के साथ जमकर मारपीट की गई। छात्र के नाखून उखाड़ दिए और उंगलियां तोड़ दी गई। छात्र बुरी तरह लहू लुहान हो गया। इसके बाद आरोपी बदमाश पीड़ित छात्र को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान लोगों ने छात्र को जब इस अवस्था में देखा, तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर बीजराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे अब बाड़मेर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
दिनदहाड़े स्कूल से 12वीं कक्षा के छात्र के अपहरण की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। इधर, बाड़मेर के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दिया हैं। पुलिस की टीमे वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है। पुलिस वारदात के पीछे क्या संभावित कारण हो सकते हैं। इसको लेकर भी जांच में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया यह मामला किसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तार के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live