वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में ये कौन घुसे बदमाश? आखिर क्या थे उनके मंसूबे

वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में ये कौन घुसे बदमाश? आखिर क्या थे उनके मंसूबे
Spread the love

बांसवाड़ा : राजस्थान के बांसवाड़ा में उस समय हड़कंप मच गया। जब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यक्रम में तीन संदिग्ध युवक घुस गए। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, वसुंधरा राजे बांसवाड़ा जिले के घाटोल में एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आई थी। इस बीच कार्यक्रम में तीन संदिग्ध बदमाशों की गतिविधियां देखने को मिली। इस पर पुलिस ने तत्काल उन्हें दबोच लिया। इधर, पुलिस तीनों बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। वही, इस घटना से सियासत में हलचल मत गई है।

यह भी पढ़ें : बारात के स्वागत में खड़े लोगों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां, फिर दुल्हन पक्ष के लोगों को भगा भागकर काट लिया, देखिए Video

पूर्व सीएम के कार्यक्रम में क्यों घुसे तीन बदमाश?

घाटोल में आयोजित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बांसवाड़ा पहुंची। इस दौरान राजे कार्यक्रम में शिरकत ले रही थी। इस बीच तीन संदिग्ध बदमाश घूमते दिखे। उनकी गतिविधियों को देखकर पुलिस को उन पर शंका हुई। इसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया गया। तीनों बदमाशों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि भीड़ भाड़ वाले आयोजनों में वह चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। इस दौरान पुलिस ने इंदौर निवासी मोहम्मद फारूक, लतीश खान और जगदीश मेहरा को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें : खास प्लान से भजनलाल सरकार ने भर लिया अपना ‘खजाना’, जानिए कैसे किया यह कारनामा

पुलिस मामले की जांच में जुटी

प्राथमिक जांच के अनुसार तीनों बदमाश चोरी की वारदात को अंजाम देना सामने आया है, लेकिन फिर भी पुलिस बदमाशों के बैकग्राउंड की पूरी जांच करने में जुटी हुई है। इसको लेकर पुलिस ने अब इंदौर पुलिस से संपर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे तीनों बदमाशों की क्राइम हिस्ट्री के बारे में पुलिस को जानकारी लग सके कि तीनों बदमाशों के अपराध की क्या प्रकृति है? इधर, वसुंधरा राजे के कार्यक्रम से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किए जाने की घटना से हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : शोरूम में आग का भीषण तांडव, परिवार के लोगों ने नीचे कूदकर बचाई जान, जानिए मामला

पुलिस को किया फोन, कहा मैंने अपनी पत्नी और बच्चों को मार दिया है, रोंगटे खड़े कर देगी यह क्राइम स्टोरी

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!