पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED ने पकड़ा, जानिए करोड़ों रुपए के किस घोटाले में हुई कार्रवाई
अलवर/जयपुर : राजस्थान में विधायक निधि फंड को लेकर एक बार फिर सियासी हड़कंप मच गया है। अलवर के बहरोड के पूर्व विधायक बलजीत यादव को प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने मंगलवार रात हिरासत में लिया है। उन पर विधायक निधि फंड में दुरुपयोग करने का आरोप है। इस कार्रवाई में ED ने विधायक के ठिकानों से 31 लाख रुपए और घोटाले से जुड़े हुए अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। इधर, इस कार्रवाई से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें : तस्करों ने हरी मिर्च में कैसे छुपा दिया ड्रग्स? नारकोटिक्स विभाग भी बोला कभी नही देखा ऐसा, हैरान कर देगी खबर
विधायक निधि फंड में दुरुपयोग का आरोप
बता दे कि वर्ष 2018 से 2023 तक बलजीत यादव बहरोड के विधायक रहे थे। उनके ऊपर सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री आपूर्ति करने के नाम पर विधायक निधि फंड पर दुरुपयोग करने का आरोप हैं। आरोपी है कि इस फंड के जरिए घटिया सामग्री की खरीद की गई। जांच में अलवर जिले के 32 सरकारी स्कूल ऐसे पाए गए, जहां बलजीत यादव की ओर से विधायक निधि फंड के जरिए यह सामग्री खरीद की गई थी। इस मामले में ED ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत बलजीत यादव के जयपुर, दौसा और अलवर समेत ठिकानों पर छापेमारी की।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री को मिल गया बचपन का दोस्त, वह भी बकरी चराते हुए, फिर उसे गले लगा लिया, देखिए Video
करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ उजागर
बहरोड के पूर्व विधायक बलजीत यादव के विधायक निधि फंड पर घटिया सामग्री खरीद का। यह मामला करोड़ों रुपए का होने का सामने आया है। इस मामले की जांच में अलवर की 32 सरकारी स्कूलों में घटिया सामग्री खरीद की गई। इस दौरान कल 3 करोड़ 72 लाख रुपए के खेल सामग्री की खरीद की गई। इसमें क्रिकेट किट, बैडमिंटन समेत खेल सामग्री शामिल थी। इधर, बलजीत यादव को हिरासत में लेने के बाद ED पूछताछ में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल मीणा बोले, मंत्री पद भी जाएं तो कोई परवाह नहीं, क्या फिर से मंत्री पद छोड़ेंगे बाबा?
काले कपड़े में दौड़ लगाकर अनूठे प्रदर्शन से आए थे चर्चा में
बता दें कि बहरोड के पूर्व विधायक बलजीत यादव गहलोत सरकार में अपने अनूठे प्रदर्शन के कारण काफी चर्चा में आए थे, तब उन्होंने राजस्थान की 200 विधानसभाओं में काले कपड़े पहनकर दौड़ लगाकर प्रदर्शन किया था। इसमें बलजीत यादव सूर्य उदय से सूर्यास्त तक काले कपड़े पहन कर दौड़ लगाते थे। उन्होंने गहलोत सरकार की नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन किया। जिसकी शुरुआत उन्होंने राजधानी के सेंट्रल पार्क से की।
इसमें उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई करने, सरकारी नौकरी में स्थानीय निवासियों को 75% आरक्षण और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने समेत विभिन्न मांगे उठाई थी। इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने घोषणा की, जो भी भ्रष्टाचार करने वालों की जानकारी देगा उसे ₹50000 का इनाम दिया जाएगा, लेकिन अब बलजीत यादव खुद करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोपी के घेरे में है।
हाल ही में तीन विधायकों पर भी लगे कमीशन के आरोप
भजनलाल सरकार में भी तीन विधायकों पर विधायक निधि के फंड पर कथित तौर पर कमीशन मांगने का मामला सामने आया है। इसमें बयाना की निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत, हिंडौन सिटी की कांग्रेस विधायक अनीता जाटव और खींवसर के भाजपा विधायक रेवंत राम डांगा का नाम शामिल है। जिन पर कथित तौर पर कमीशन मांगने को लेकर एक मीडिया समूह ने स्टिंग ऑपरेशन किया। इसके बाद विधानसभा की सदाचार समिति के समक्ष तीनों विधायकों ने पेश होकर अपना पक्ष रखा। हालांकि इस मामले को लेकर अभी जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : यह काम करवा दो, एक करोड़ रुपए दूंगा, आखिर गोविंद डोटासरा को BJP विधायक को क्यों देने पड़ रहे है पैसे?
शिक्षा मंत्री को मिल गया बचपन का दोस्त, वह भी बकरी चराते हुए, फिर उसे गले लगा लिया, देखिए Video
