कांग्रेेस राज में केवल भ्रष्टाचार की चमक, जानिए पीएम मोदी ने सियासी भाषण के बीच क्या दी करोड़ों की सौगाते?
✍️ मनीष बागड़ी/दिनेश गहलोत
अजमेर : पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर में प्रदेश को 16 हजार 686 करोड रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगाते दी। उन्होंने अपने भाषण में न केवल राजस्थान और अजमेर की गौरवशाली परंपराओं का बखान किया, बल्कि भजनलाल सरकार के कार्यकाल की भी जमकर तारीफ की। पीएम मोदी नेे चिर परिचित अंदाज में गहलोत राज को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने जमकर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज से 2 साल पहले की सरकार में केवल पेपर लीक और भ्रष्टाचारों की खबरें ही चमकती थी, लेकिन अब राजस्थान बदल चुका है। अब डबल इंजन की सरकार में ऐसी घटनाओं पर रोक लगी है। साथ ही दोषी लोगों को जेल की सलाखों के पीछे धकेला गया है।
यह भी पढ़ें : जहाजपुर का नाम “यज्ञपुर” क्यों हुआ, आपने कभी सोचा? यहां जानिए नाम परिवर्तन की असली वजह

पीएम मोदी ने कांग्रेस को ‘एमएमसी ‘का दिया नाम
पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में भारत माता की जयकारे के साथ की। इस दौरान तीर्थराज पुष्कर, माता सावित्री, तेजाजी महाराज, देवनारायण भगवान और झूलेलाल के जय कारे लगाएं। 30 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब INC नहीं रही है। वह अब MMC बन गई है। इसका मतलब समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब ‘मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस’ बन चुकी है। इस दौरान सभा में मौजूद लोगों ने काफी देर तक मोदी मोदी के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी लगातार देश में हो रही पराजय से बौखला गई है। इसलिए अब देश की बदनामी करने लगी है।

कांग्रेस देश को घात लगाकर बदनाम कर रही है
इस दौरान पीएम मोदी ने भाषण में चुन चुन कर कांग्रेस पर करारे हमले किए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम माओवादी भारत से नफरत करती थी। यह इतिहास रहा है। उसी ने देश को बांट दिया था, लेकिन अब कांग्रेस भी यही काम कर रही है, जो घात लगाकर देश को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह वहीं कांग्रेस है, जिसने बीजेपी सरकार से पहले जवानों को हथियारों, वर्दी आदि के लिए तरसा दिया था। जवानों के परिवारों को वन रैंक वन पेंशन से महरूम रखा। देश में रक्षा सौदों के नाम पर कई बड़े-बड़े घोटाले किए।
कांग्रेस ने दुनिया के सामने घटिया ड्रामा किया
पीएम मोदी ने कहा कि गत दिनों दिल्ली में विश्व का सबसे बड़ा एआई सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें कई देश के पीएम, राष्ट्रपति और मंत्री शामिल हुए। इतने बड़े आयोजन होने से देश की साख बढ़़ी है। सम्मेलन में भाग लेने वाले बड़े-बड़े नेताओं और कंपनी के लोगों ने भारत की खूब प्रशंसा की। इस बीच पीएम मोदी ने लोगों से पूछा, क्या इससे आपको देश पर गर्व हुआ या नही? लेकिन पराजय से थक चुकी कांग्रेस ने मेहमानों के सामने देश को बदनाम करने की कोशिश की है। उन्होंने देश को बेइज्जत करने का ड्रामा किया।
राजस्थान विकास के नए आयाम को छू रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि जब से डबल इंजन की सरकार बनी है। 2 सालों से राजस्थान विकास के पथ पर अग्रसर है। राजस्थान में बेहतर कनेक्टिविटी का तेजी से विकास हो रहा है। इसके कारण यहां निवेश के अवसर बढ़ते जा रहे हैं। अब राजस्थान अवसरों की भूमि बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोड कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन बढ़़ा है। जिससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगों को उसका लाभ मिल रहा हैं, चाहे वह किसान, मजदूर, कारीगर, होटल व्यवसाय हो या किसी भी प्रकार का व्यवसाय हो, उसको पर्यटन बढ़ने से लाभ मिल रहा है। सोलर पैनल के माध्यम से लोग न केवल घरों में बिजली बना रहे, बल्कि उन्हें बेचकर मुनाफा भी कमा रहे है। राजस्थान में अब युवाओं के लिए लगातार रोजगार के अवसर बढ़ते जा रहे है।

सर्वाइकल कैंसर की एचपीवी वैक्सीनेशन का शुभारंभ
इस मौके पर पीएम मोदी ने सर्वाइकल कैंसर की एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अगर घर में मां बीमार होती है, तो पूरा घर बिखर जाता है, इसलिए हमने नारी को मजबूत करने का प्रयास किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने 9 से 14 वर्ष की आयु की बालिकाओं से वन टू वन संवाद किया। जिन्होंने एचपीवी वैक्सीनेशन करवाया था।

पीएम मोदी ने प्रदेश को यह दी सौगाते
इससे पहले पीएम मोदी ने 16 हजार 686 करोड रुपए के विकास कार्यों की विभिन्न सौगाते दी। इसके तहत 43 प्रोजेक्ट शामिल है। इसमें 1207 करोड रुपए की लागत का बांदीकुई जयपुर 4 फोरलेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 1243 करोड रुपए का एलिवेटेड रोड और जयपुर के सांगानेर में बनने वाला रोड शामिल है। इसके अलावा नोनेरा और परवन अकवाद पेयजल परियोजना भी पीएम मोदी ने शुरू की। इसी तरह पीएम मोदी ने सर्वाइकल कैंसर के लिए राष्ट्रीय व्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का भी शुभारंभ किया। वहीं प्रदेश के 21863 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे।
समारोह में यह भी थे उपस्थित
इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय मंत्री भागीरथ सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, दिया कुमारी, मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मंत्री मदन दिलावर, जोराराम कुमावत, अविनाश गहलोत, कन्हैया लाल चौधरी, सुरेश रावत, जोगाराम पटेल मंच पर मौजूद थे।
जहाजपुर का नाम “यज्ञपुर” क्यों हुआ, आपने कभी सोचा? यहां जानिए नाम परिवर्तन की असली वजह
