केकड़ी में दिनदहाड़े फायरिंग, व्यापारी को मारी गोली, दहशत में हो गई दुकानें बंद

केकड़ी में दिनदहाड़े फायरिंग, व्यापारी को मारी गोली, दहशत में हो गई दुकानें बंद
Spread the love

अजमेर/केकड़ी : राजस्थान के अजमेर की केकड़ी में सनसनी फैल देने वाली बुधवार शाम को बड़ी वारदात सामने आई। इस दौरान आपसी विवाद के चलते कुछ युवकों ने प्रिंटिंग प्रेस के मालिक पर कातिलाना हमला कर दिया। दिनदहाड़े फायरिंग में व्यापारी बुरी तरह लहूलुहान हो गया। फायरिंग में उसके पेट और हाथ में गोली लगी। घटना से केकड़ी में सनसनी फैल गई व्यापारी अपनी दुकान बंद कर इधर-उधर हो गए। घटना से लोगों में भय माहौल है।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल को नही पहचान पाया यह शख्स, जानिए फिर क्या हुआ?

फायरिंग

तीखी नोंकझोंक के बाद पिस्टल से कर दी फायरिंग

सनसनी फैल देने वाली यह वारदात केकड़ी के अजमेरी गेट स्थित अम्बिका प्रिन्टर्स के मालिक महेन्द्र साहू (50) पुत्र दुर्गालाल साहू के साथ हुई। उसका केकड़ी निवासी अजय साहू के साथ काफी समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार शाम करीब 4 बजे अजय साहू अपने कुछ साथियों के साथ महेन्द्र की दुकान पर पहुंचा। वहां दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि अजय ने पिस्टल निकाल कर महेन्द्र पर फायर कर दिया। गोली सीधे महेन्द्र के पेट व हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें : कुत्ते की अंतिम विदाई में उमड़े ग्रामीण, इस वजह से ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ दी विदाई, हैरान कर देगी खबर

फायरिंग

फायरिंग के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे मुख्य आरोपी अजय साहू को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर मौके से ही दबोच लिया, जबकि उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने बाद में डिटेन कर लिया। घायल महेन्द्र को स्थानीय लोगों ने तुरंत राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अजमेर रेफर कर दिया। फायरिंग की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। एएसपी राजेश मील ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से पैसों के लेनदेन को लेकर रंजिश है। पूर्व में भी दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : महिला साधु की प्रचंड ठंड के बीच कड़ी जल तपस्या, Video देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

पीड़ित के बेटे पर भी किया था हमला

बता दें कि विवाद पिछले कई दिनों से गहराया हुआ था। कुछ दिन पहले पीड़ित के छोटे पुत्र पर भी हमला किया था। इधर, फायरिंग की वारदात के बाद केकड़ी में दहशत का माहौल है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इसके अलावा पुलिस आरोपियों के पास हथियार कैसे और किसके माध्यम से पहुंचे इसको लेकर भी जांच करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : चोर ने लगाई अनूठी तरकीब, पर पकड़ा गया, फिर जिसने भी चोर को देखा हस पड़े, देखिए

भीलवाड़ा में दो श्रमिकों की मौत पर बवाल! 4 पुलिस थानों ने संभाला मोर्चा

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!