जैसलमेर में मौत का भीषण खेल! जिंदा जल गए यात्री, जानिए हादसे का लेटेस्ट अपडेट

जैसलमेर में मौत का भीषण खेल! जिंदा जल गए यात्री, जानिए हादसे का लेटेस्ट अपडेट
Spread the love

जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे प्रदेश को दहला दिया। इस दौरान जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। जिसके कारण बस में सवार करीब डेढ़ दर्जन लोग झुलस गए। इनमें करीब एक दर्जन लोगों के मरने की आशंका की सूचना भी सामने आ रही हैं। आग लगने के पीछे स्लीपर बस में शॉर्ट सर्किट का कारण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में 57 लोग सवार थे। इधर, भीषण हादसे के बाद सीएम भजनलाल शर्मा भी अब हादसा स्थल पर रवाना होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : अंता में वसुंधरा राजे की पसंद का होगा उम्मीदवार! जानिए कब करेगी बीजेपी घोषणा

जैसलमेर

जैसलमेर में स्लीपर बस में हुआ आग का तांडव

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर दोपहर 3ः30 के करीब देखने को मिला। जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। बस में 57 लोग सवार बताए जा रहे थे। इस बीच थईयात गांव के समीप स्लीपर बस में अचानक धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग के इस विकराल रूप को देखकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन वह भी सहम गए। इस दौरान करीब डेढ़़ दर्जन यात्री आग में बुरी तरह झुलस गए। इन घायलों को पहले जैसलमेर अस्पताल भर्ती करवाया गया। बाद में कुछ गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है, जहां इनका उपचार किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें ; सरकारी कर्मचारियों का शर्मनाक वीडियो, अंडरवियर में डांस! फिर तिरंगे के आगे शराब पार्टी

करीब एक दर्जन लोगों के मरने की खबर आ रही हैं सामने

स्लीपर बस में आग के हुए इस तांडव ने पूरे प्रदेश को दहला दिया। इस दौरान हादसे में तीन बच्चे, चार महिलाओं सहित 16 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की बात सामने आई हैं। वहीं मौके पर आएं अग्निशमन दल के अनुसार हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के मरने की आशंका जताई हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण संभवतः शार्ट सर्किट है। इधर, घायलों को तत्काल तीन एंबुलेंसों के माध्यम से जैसलमेर अस्पताल भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें : महिला डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, छोटी सी गलती पर बुजुर्ग की जमकर पिटाई की, जानिए क्यों

सीएम भजनलाल और चिकित्सा मंत्री होंगे रवाना

इधर, जैसलमेर में हुए स्लीपर बस में भीषण हादसे के बाद सरकार में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सीएम भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह कुछ ही देर में जैसलमेर के लिए रवाना होने वाले हैं। इधर, घटना को लेकर सीएम भजनलाल पूरी तरह एक्टिव होकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने जैसलमेर जिला प्रशासन से मामले का पूरा फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में अधिकांश व्यक्ति 70 प्रतिशत से तक झुलस गए हैं।

यह भी पढ़ें : महिलाओं की भीड़ घुस गई पुलिस थाने में, फिर तोड़फोड़ कर मचाया तांडव! जानिए क्यों

अंता में वसुंधरा राजे की पसंद का होगा उम्मीदवार! जानिए कब करेगी बीजेपी घोषणा

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!