भाजपा विधायक पर महिला उद्यमी ने लगाए गंभीर आरोप! सियासत मेें मची सनसनी

भाजपा विधायक पर महिला उद्यमी ने लगाए गंभीर आरोप! सियासत मेें मची सनसनी
Spread the love

जालोर : राजस्थान के जालोर में रानीवाड़ा भाजपा विधायक रतन देवासी ने बीते दिनों एक पूर्व मंत्री पर धमकी देने का आरोप लगाया था, लेकिन अब इस मामले में नया ट्विस्ट आया है। इसमें एक महिला उद्यमी ने उल्टा अब विधायक देवासी पर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। इधर, विधायक के खिलाफ महिला के आरोपों से सियासत में जमकर हलचल मच गई है। महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक ने उन्हें और परिवार को कई समय से परेशान कर रहे है। महिला ने अपने आरोपों में कुछ अधिकारियों का भी जिक्र किया हैं।

यह भी पढ़ें : हेडमास्टर बन गया हैवान, बच्चे को बेहोश होने के बाद भी लातों से पीटा, जानिए क्यों

महिला ने भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

दरअसल, भाजपा विधायक की ओर से बीते दिनों कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री पर लगाए गए आरोप का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ। इससे पहले एक महिला उद्यमी ने विधायक देवासी पर ही गंभीर आरोप जड़ दिए। इसको लेकर महिला ने कहा कि वह आईजी, डीआईजी और एसपी से मदद मांग चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि विधायक उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान कर धमकियां दे रहे हैं। इसको लेकर वह पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कर चुकी है। विधायक उसके परिवार को भी लगातार धमकियां दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में बलात्कारी स्वीकार नहीं, कांग्रेस में इस नेता की वजह से क्यों मचा बवाल

विधायक पर अश्लीलता का लगाया आरोप

इस मामले में महिला का आरोप है कि विधायक देवासी 2010 में बिजनेस के सिलसिले में उनके करीब आई धीरे-धीरे उनके व्यवहार में अश्लीलता झलकने ने लगी। महिला का आरोप है कि 2014 में विधायक देवासी ने उसके घर में घुसकर अश्लील हरकत की। इसके बाद से देवासी उन्हें झूठे केस और आर्थिक दबाव के जरिए प्रताड़ित करने लगे। महिला का आरोप है कि 2022 में उन्होंने SP को इस मामले को लेकर शिकायत दी। इस मामले में बताया जा रहा है कि बाद में विधायक को न्यायालय ने क्लीन चिट दे दी थी।

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम को नहीं पहचाना कर्मचारी ने, तो प्रेमचंद बैरवा भी रह गए दंग

विधायक ने भी पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया था

बता दें कि भाजपा विधायक देवासी ने भी बीते दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 22 सितंबर को देर रात एक पोस्ट कर सियासत में हड़कंप मचा दिया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्हें जान का खतरा है, इसके लिए उन्होंने कांग्रेस सरकार के एक पूर्व मंत्री, उनके बेटे और कुछ अधिकारियों पर भी आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि सभी उन्हें धमकियां दे रहे हैं। इस पोस्ट को विधायक ने कांग्रेस के नेताओं और राजस्थान पुलिस को टैग किया। साथ ही कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें : ऊपर से गुजर रहा था लेपर्ड, नीचे बेखबर लोगों को देखकर लगा घूर्राने, फिर…

हेडमास्टर बन गया हैवान, बच्चे को बेहोश होने के बाद भी लातों से पीटा, जानिए क्यों

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!