जीजा ने सुसराल में मचाया तांडव! समझाने आए साले की कर दी निर्मम हत्या, वजह कर देगी हैरान
पाली : राजस्थान के पाली में दिलदहला देने वाला एक मामला सामने आया है। जिसमें एक जीजा ने अपनी पत्नी के सामने ससुराल में खूनी तांडव मचा दिया। उसने अपने साले की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात को देखकर महिला बेसुध हो गई। इधर, घटना से सनसनी फैल गई। वहीं ससुराल में कोहराम मच गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया है। यह विवाद पहले पति और पत्नी के बीच हुआ, लेकिन युवक अपने जीजा को समझाने आया, तो उसने गुस्से में आकर अपने साले की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें : थाना प्रभारी के सीने में बदमाश ने ठोंक दी गोली, नाकाबंदी में पुलिस पर कातिलाना हमला, जानिए फिर…
ससुराल में आरोपी जीजा ने कर दिया खूनी खेल
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के खांडी गांव की, जहां शुक्रवार शाम करीब 6 बजे यह वारदात हुई। इस दौरान जोधपुर जिले के रोहीसा खुर्द (लूणी) निवासी 25 वर्षीय जीजा प्रकाश पुत्र बाबूलाल अपने ससुराल खांडी आया हुआ था। इसी दौरान उसका अपनी पत्नी लक्ष्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद काफी बढ़ गया। पति-पत्नी के झगड़े को बढ़ता देख लक्ष्मी का 22 वर्षीय भाई कैलाश पुत्र बिंजाराम सरगरा बीच-बचाव के लिए आगे आया और दोनों को समझाने की कोशिश की। इस पर जीजा प्रकाश नाराज हो गया और आवेश में आकर घर की रसोई में रखे चाकू से कैलाश पर वार कर दिया।
यह भी पढ़ें : गुस्साई नागिन की फुफकार से लोगों के छुटे पसीने, नाग घायल हुआ तो दिखाया प्रचंड रूप
भीषण वार के चलते साले ने तोड़ा दम
इधर, घटना के बाद घायल कैलाश को गंभीर हालत में रोहट अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इधर, भाई की मौत के महिला बेसुध हो गई। वहीं ससुराल में कोहराम मच गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने आरोपी जीजा प्रकाश को हिरासत में ले लिया है और हत्या के मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई व जांच जारी है। पुलिस के अनुसार प्रकाश और लक्ष्मी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। लक्ष्मी चार-पांच दिन पहले अपने पीहर खांडी आई थी। शुक्रवार शाम को प्रकाश भी ससुराल पहुंचा था, जहां विवाद के दौरान यह दर्दनाक घटना सामने आई।
यह भी पढ़ें : टोंक में फिर विस्फोटक, हथियारों का जखीरा! क्या कोई बड़ी साजिश तो नहीं, सुनकर होश उड़ जाएंगे
दबंग थानाधिकारी ने युवकों पर बरसाई लात थप्पडे़, जानिए सोशल मीडिया पर क्यों वीडियो हो रहा है वायरल
